हरदोई (मल्लावां): थाना मल्लावां क्षेत्र के गांव गाड़ी रसूलपुर की एक हफ्ता पहले गांव के ही ऋषभ द्विवेदी ने अपने साथियों के साथ शिल्पी कुशवाहा नामक एक विवाहित लड़की की फ़ावड़ा से गला काटकर हत्या कर दी थी जिसमें मल्लावां पुलिस के द्वारा मामले को दबाने का प्रयास किया गया लेकिन समाज में जैसे ही यह खबर आग की तरह फैली समाज और संगठन के लोग विरोध करने लगे और 23 अप्रैल को ग़डी रसूलपुर पहुंचने का ऐलान कर दिया इस ऐलान से उत्तर प्रदेश के ही नहीं अन्य प्रदेशों के लोग भी पहुंचे जिसको पुलिस प्रशासन के द्वारा जगह-जगह पर रोका गया कुछ लोगो को हाउस अरेस्ट किया गया हरदोई जिले के पुनीत कुशवाहा ,इंद्रपाल कुशवाहा पूर्व जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट छविराम सिंह कुशवाह भाजपा के युवा नेताओं से नहीं रहा गया और वह जाकर उपमुख्यमंत्री के पास जाकर शिल्पी कुशवाहा की हत्या की जांच किसी दूसरे थाने से करवाई जाए तथा परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए विपक्षियों पर कठोर कार्रवाई करी जाए जैसी अन्य कई मांगे युवा नेताओं के द्वारा रखी गई उपमुख्यमंत्री के द्वारा पुलिस के विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर कठोर कार्रवाई करने काआश्वासन दिया.
हरदोई: शिल्पी कुशवाहा की आवाज उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तक पहुंची
