फर्रुखाबाद:बलराम गैस एजेंसी निलंबित होने के बाद उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, पीयूष एजेंसी पर सिलेंडर न देने का आरोप

 फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अप्रैल 2026 जनपद में बलराम गैस सर्विस के निलंबन के बाद उससे जुड़े उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि स्थानांतरित किए गए उपभोक्ताओं को नई एजेंसी द्वारा समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा, जिससे लोग एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।जानकारी के अनुसार, बलराम गैस सर्विस के निरस्त होने के बाद उसके उपभोक्ताओं को फर्रुखाबाद स्थित पीयूष गैस एजेंसी से जोड़ा गया है। लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि जब वे फतेहगढ़ से फर्रुखाबाद…

फर्रुखाबाद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस सतर्क, केंद्रों पर सघन चेकिंग

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 अप्रैल 2026 जनपद में आयोजित होमगार्ड (HG) भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। परीक्षा के दौरान जनपद के विभिन्न केंद्रों पर तैनात पुलिस बल का क्षेत्राधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, मुस्तैदी और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने सभी पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश…

लखीमपुर खीरी : हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, सर्वोदय नगर, बांकेगंज रोड गोला में चल रही भागवत कथा शनिवार को संपन्न हो गई। कथा के समापन पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। भागवत कथा का आयोजन ओम प्रकाश वैश्य परिवार की ओर से करवाया गया था। कथा व्यास मयंक शेखर पांडे ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई।…

कन्नौज में समीक्षा बैठक सम्पन्न, सलेमपुर के प्रधान शैलेंद्र शाक्य को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

कन्नौज (द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 जनपद स्थित गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने सहभागिता की। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी द्वारा की गई। बैठक के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। इस अवसर पर तिर्वा विधानसभा…

नई दिल्ली: आरबीआई ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों में बढ़ी चिंता

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 देश के डिजिटल बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ा झटका देते हुए Reserve Bank of India (आरबीआई) ने Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस रद्द करने का फैसला लिया है। इस कार्रवाई के बाद बैंक से जुड़े लाखों ग्राहकों और व्यापारियों में असमंजस और चिंता का माहौल है। आरबीआई द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह कदम बैंकिंग नियमों और अनुपालन (Compliance) में लगातार पाई गई गंभीर खामियों के चलते उठाया गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि कई बार चेतावनी और निर्देश देने…

फर्रुखाबाद: भोजपुर में ₹1.48 करोड़ की लागत से बनेगा उत्सव भवन, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने किया भूमि पूजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 विधानसभा क्षेत्र भोजपुर के ग्राम पंचायत मौधा में आज एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने ₹1 करोड़ 48 लाख की लागत से बनने वाले उत्सव भवन के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और विधि-विधान से पूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा साबित होगा। उन्होंने…

इंश्‍योरेंस पॉलिसी लेते वक्‍त कर लें ये जरूरी काम, आपको नहीं होगी समस्या

भारत में सरकारी अस्‍पतालों में भीड़ ज्‍यादा होने की वजह से इलाज हो नहीं पाता और प्राइवेट हॉस्पिटल्‍स में इलाज कराना हर किसी के बस की बात नहीं है. ऐसी स्थिति में अगर कोई बीमार हो जाए तो बहुत बड़ी समस्‍या आ खड़ी होती है. कोविड-19 के बाद तो दवाइयां और हास्पिटल के खर्च बहुत महंगे हो गए हैं. इस समस्‍या से छुटकारा पाने का एक तरीका है हेल्‍थ इंश्‍योरेंस . लेकिन, बहुत से लोगों के साथ ऐसा भी हुआ है कि स्‍वास्‍थ्‍य बीमा होते हुए भी उन्‍हें अपनी जेब…

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के टूटने पर भड़के अरविंद केजरीवाल

राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पार्टी की ओर से पहली प्रतिक्रिया राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दी। संजय सिंह के बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर सीधा निशाना साधा। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, “बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धोखा किया।”

लाजवाब कुरकुरी जलेबी, जाने रेसिपी

आप 5 मिनट में कुरकुरी जलेबी तैयार कर सकते हैं. एक नज़र रेसिपी क्विज़ीन : इंडियनकितने लोगों के लिए : 4 – 6समय : 5 से 15 मिनटआवश्यक सामग्री 1 कप मैदा1 1/2 कप चीनी1 1/2 कप पानी1/4 टीस्पून से कम बेकिंग सोडाएक चुटकी ऑरेंज फूड कलरएक कोनतेल जरूरत के अनुसारविधि सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में चीनी डाल दें. इसमें पानी डालकर चाशनी बनने के लिए रख दें. इसमें तार की कोई जरूरत नहीं है. एक बर्तन में मैदा डालें फिर पानी डालकर बैटर तैयार करें. बैटर में…

अकेले खेले 5 ओवर! पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, साई सुदर्शन के नाम स्पेशल रिकॉर्ड

गुजरात टाइटंस के खब्बू बल्लेबाज साई सुदर्शन ने IPL का एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने किसी एक मैच के पावरप्ले में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों की सूची में जगह बनाई है. यह दुर्लभ सा नजर आने वाला कीर्तिमान उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में रचा. पहले 6 में से लगभग 5 ओवर तो अकेले सुदर्शन ने ही खेल लिए.सुदर्शन ने रच दिया खास कीर्तिमान RCB के खिलाफ मैच के पहले 6 ओवरों में 29 गेंदों का सामना अकेले साई सुदर्शन ने किया.…

पकड़ी गई सूर्यकुमार यादव की कमजोरी, दिग्गज ने बताया कैसे फिर से बनेंगे पहले जैसे रन

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बहुत खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. यहां तक कि उनसे भारतीय टीम की कप्तानी छिनने की अटकलें जोर पकड़ने लगी हैं. IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए भी उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है. मौजूदा सीजन में 7 मैच खेलकर सूर्या अब तक 157 रन बना पाए हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने तकनीक के संबंध में सूर्यकुमार यादव को चेतावनी दी और साथ में एक खास सलाह भी दी है. वसीम जाफर ने बताया कि अब सभी…

टाइगर श्रॉफ ने दुबई में खरीदी प्राइम वॉटरफ्रंट प्रॉपर्टी, लग्जरी अपार्टमेंट में किया करोड़ों का निवेश

बॉलीवुड में फिल्मी सितारे सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि अपनी प्रॉपर्टी को लेकर भी चर्चा में बने रहते है. भारत के अलावा भी दुबई जैसे देशों में कई कलाकार प्रॉपर्टी में निवेश करते है, जिनमें शाहरुख खान, सलमान खान, विवेक ओबेरॉय, शिल्पा शेट्टी, अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर जैसे बड़े नाम शामिल है. इसी बीच इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने हाल ही में दुबई के रियल स्टेट में पैसा लगाया है और एक शानदार प्रॉपर्टी खरीदी है. टाइगर श्रॉफ ने दुबई के ‘ब्रीज…

फ्लोर टेस्ट में सम्राट चौधरी के पास होने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

बिहार की नई सरकार के गठन के बाद शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विश्वासमत हासिल किया. फ्लोर टेस्ट में पास होने पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है. प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जो बहुमत है लोकप्रियता का बहुमत नहीं है. लोकप्रियता का बहुमत होता तो 202 विधायकों के समर्थन से जीता हुआ मुख्यमंत्री अपना पद छोड़कर राज्यसभा नहीं जाता. पीके ने कहा, “यह जो बहुमत है 10 हजार रुपये से खरीदा हुआ है. चुनाव आयोग की मदद से हासिल किया…

‘ऐसा कलाकार मैंने नहीं देखा’, गोविंदा की कॉमेडी के फैन हैं राजपाल यादव, जमकर की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चा में है. कुछ दिनों पहले ही वो एक इंटरव्यू में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी फिल्म, चेक बाउंस केस और अपने करियर को लेकर खुलकर बातें की. इसी बीच इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उनके 3 पसंदीदा कॉमेडी एक्टर्स कौन है? तो उन्होंने बहुत ही मजेदार तरीके से इसका जवाब दिया और गोविंदा की सबसे ज्यादा तारीफ की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिंगाबाद के साथ बातचीत में उन्होंने…

देश के कोने कोने में होनी चाहिए ये टेक्नोलॉजी, अपराधियों की आएगी ‘शामत

मणिपुर मामले में आरोपियों को पकड़ने में देरी की वजह से पुलिस पर सवाल खड़ने होने लगे हैं. बता दें कि एक ऐसी तकनीक भी है जिसका इस्तेमाल अगर किया जाए तो मणिपुर जैसी घटनाओं में शामिल अपराधियों की आसानी से पहचाना की जा सकती है. जानें इस तकनीक के बारे में सबकुछ. महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं देश दुनिया में हर तरफ से दिखाई सुनाई देती हैं. किसी भी तरह की हिंसा हो, आमतौर पर ये देखा जाता है कि उपद्रवी महिलाओं को अपना निशाना बनाते हैं. ऐसा ही…

जौनपुर: बहुजन समाज पार्टी 365 विधानसभा शाहगंज के प्रभारी/प्रत्याशी की हुई घोषणा।

शाहगंज (जौनपुर) – बहुजन समाज पार्टी 365 विधानसभा शाहगंज के प्रभारी/प्रत्याशी कि की गई घोषणा।

फर्रुखाबाद: होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, परिवहन चालकों को दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर प्रस्तावित एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज एआरटीओ कार्यालय, फर्रुखाबाद में ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शा चालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक पाली में करीब 7000 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। बड़ी संख्या में अन्य जनपदों…

फर्रुखाबाद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर सख्ती: नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने व DL निरस्तीकरण के निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में हो रही लगातार वृद्धि को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई। दुर्घटनाओं के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 तक जिले में कुल 127 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 89 लोगों की मौत हो…

कन्नौज में समीक्षा बैठक सम्पन्न, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर हुआ मंथन

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 अप्रैल 2026 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने आज जनपद स्थित गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में आयोजित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में सहभागिता की। यह बैठक माननीय रजनी तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के दौरान अधिकारियों को…

लखीमपुर खीरी : डीएम ने झोपड़ी में रहने वाले टॉपर उमाशंकर को पहनाई सफलता की माला, दी बधाई

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 93.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप करने वाले झोपड़ी में रहने वाले उमाशंकर के घर जब डीएम अंजनी कुमार सिंह पहुंचे, तो पूरा गांव मानो एक उत्सव में बदल गया। जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी का सफर तय कर डीएम सीधे गांव रामनगर बगहा पहुंचे। घाघरा नदी के किनारे स्थित कच्ची झोपड़ी के सामने जब प्रशासनिक काफिला रुका, तो लोग हैरान रह गए। लेकिन असली भावुक पल तब आया जब जिले के मुखिया खुद खटिया…