फर्रुखाबाद में जलभराव रोकने के लिए नगर पालिका सक्रिय, 16 प्रमुख नालों का कराया गया निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2026 वर्षा ऋतु के दौरान नगर क्षेत्र में होने वाली जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद ने विशेष अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर क्षेत्र के छोटे-बड़े कुल 16 प्रमुख नालों का स्थलीय निरीक्षण कराया गया। नगर पालिका की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार निरीक्षण कार्य के लिए चार पर्यवेक्षक एवं नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। अधिकारियों ने सोमवार को विभिन्न नालों का निरीक्षण कर जल निकासी की स्थिति…

फर्रुखाबाद:10 से 17 वर्ष आयु के विद्यार्थियों को बाल वैज्ञानिक बनने का सुनहरा अवसर, ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 जुलाई 2026 राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (National Children’s Science Congress–NCSC) के जिला समन्वयक एवं म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य कैप्टन गिरिजा शंकर ने जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 में अधिक से अधिक पंजीकरण कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध क्षमता एवं नवाचार को विकसित करने का एक उत्कृष्ट मंच है, जिससे वे बाल वैज्ञानिक के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं। कैप्टन गिरिजा शंकर ने…

फर्रुखाबाद:जंतर-मंतर प्रकरण को लेकर जनपद में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2026 जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री सोनम वांगचुक के साथ कथित पुलिस दुर्व्यवहार और युवाओं की मांगों के समर्थन में सोमवार को फर्रुखाबाद में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य ने किया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में समाजसेवी, अधिवक्ता और राजनीतिक कार्यकर्ता धरना स्थल पर मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान “संविधान जिंदाबाद”, “लोकतंत्र जिंदाबाद” और “युवाओं के अधिकारों की रक्षा करो” जैसे नारे लगाए गए।…

फर्रुखाबाद:कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग शुरू, किसान 10 अगस्त तक करें आवेदन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2026 जनपद के किसानों के लिए बड़ी राहत देते हुए कृषि विभाग ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (RKVY), सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (SMAM) तथा फसल अवशेष प्रबंधन योजना (CRM) के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर बुकिंग 16 जुलाई 2026 से प्रारम्भ हो चुकी है और किसान 10 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत सुपर सीडर, कस्टम हायरिंग…

फर्रुखाबाद में 22 जुलाई से शुरू होगा एफएमडी टीकाकरण अभियान, चार लाख पशुओं को लगाया जाएगा मुफ्त टीका

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2026 जनपद में पशुओं को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई 2026 से 8 सितंबर 2026 तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के दौरान लगभग चार लाख गोवंश एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जनपद के सातों विकास खंडों में संचालित 25 पशु चिकित्सालयों के माध्यम से…

फर्रुखाबाद:21 जुलाई को कलेक्ट्रेट पर भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना, किसानों से संपर्क अभियान तेज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने 21 जुलाई को कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ पर अनिश्चितकालीन विशाल धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संगठन ने बताया कि यह धरना राष्ट्रीय कार्यालय के निर्देश पर राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर आयोजित किया जाएगा। किसानों की प्रमुख मांगों में लिंक एक्सप्रेसवे के कटों में संशोधन, मुआवजे के कथित अवैध वितरण की जांच, बराकेशव चकबंदी विवाद का समाधान तथा औद्योगिक गलियारे में जा रही जमीनों से संबंधित समस्याओं का निस्तारण शामिल है। धरने की तैयारियों को लेकर संगठन…

फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने चोरी के पांच मामलों का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 थाना शमसाबाद पुलिस ने चोरी के पांच अभियोगों का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ल्यूमिनस इन्वर्टर, लिवफास्ट, माइक्रोटेक और एक्साइड कंपनी की तीन बैटरियां तथा 8 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुबोध यादव पुत्र रामनिवास और दीवान सिंह पुत्र निवास सिंह, निवासी उलियापुर उर्फ वलीपुर भगवन्त, थाना शमसाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी विभिन्न स्थानों पर बैटरी,…

फर्रुखाबाद:क्षेत्र मंत्री ने फतेहगढ़ मंडल की सराहना की, उत्कृष्ट पदाधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 भाजपा फतेहगढ़ मंडल की बैठक शक्ति केंद्र नगलादीना, सैनिक कॉलोनी भोलेपुर स्थित मंडल उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्र मंत्री देवेंद्र सिंह राठौर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र मंत्री ने फतेहगढ़ मंडल की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि मंडल संगठनात्मक गतिविधियों में जिले में नंबर-1 पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष…

फर्रुखाबाद: हत्या के प्रयास के मामले में चार दोषियों को 10-10 वर्ष की सश्रम कारावास, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में फतेहगढ़ पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन पक्ष की प्रभावी पैरवी से हत्या के प्रयास के एक मामले में चार अभियुक्तों को न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार थाना मऊदरवाजा में वर्ष 2018 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 260/2018 (वाद संख्या 132/2018 एवं 219/2018) में अभियुक्त टारजन पुत्र सुभाष, अमित उर्फ मल्टू पुत्र सुभाष, सुभाष पुत्र…

फर्रुखाबाद:डीएम डॉ.अंकुर लाठर ने कायमगंज तहसील का किया औचक निरीक्षण, राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 जनसामान्य को पारदर्शी और समयबद्ध राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने शनिवार को कायमगंज तहसील का औचक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव, न्यायालयों के संचालन, जनसुनवाई व्यवस्था तथा राजस्व अभिलेखों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने लंबित राजस्व वादों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि नामांतरण, वरासत, सीमांकन और खतौनी संशोधन जैसे मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 18 लीटर कच्ची शराब व 150 किलो लहन बरामद, कई शराब दुकानों का औचक निरीक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ संदिग्ध ग्राम नेकपुर चौरासी में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 18 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा करीब 150…

फर्रुखाबाद:कायमगंज सीएचसी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण और जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के साथ शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, अभिलेखों के रखरखाव और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने…

फर्रुखाबाद:भाजपा का डिजिटल लर्निंग अभियान तेज, हर बूथ पर 10 कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत संचालित डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम की जानकारी दी। क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरी तरह पेपरलेस है और भाजपा के आधिकारिक ‘सरल…

फर्रुखाबाद:कायमगंज तहसील समाधान दिवस: 189 शिकायतें पहुंचीं, 12 का मौके पर निस्तारण; डीएम बोले- हर फरियादी को मिले समयबद्ध न्याय

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 जन समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से शनिवार को कायमगंज तहसील में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार…

फर्रुखाबाद में स्वच्छ भारत मिशन को मिलेगी रफ्तार, 452 रिसोर्स रिकवरी सेंटर संचालित, सभी आरआरसी को जल्द किया जाएगा पूरी तरह सक्रिय

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत जिले में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। ग्राम पंचायतों में स्थापित रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से कूड़ा प्रबंधन और नियमित डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जिले की 580 ग्राम पंचायतों में से 9 ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध न होने के कारण उन्हें निकटवर्ती ग्राम पंचायतों के…

फर्रुखाबाद में 850 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला खाद्य सुरक्षा का प्रशिक्षण, एफएसएसएआई ने वितरित किए प्रमाणपत्र और हाइजीन किट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई), उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय (एनआरओ) और उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (यूपीएफएसडीए) के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को फर्रुखाबाद में वृहद् स्ट्रीट फूड विक्रेता प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत ने किया। इस अवसर पर एफएसएसएआई के संयुक्त निदेशक…

फर्रुखाबाद:गंगा के बढ़ते जलस्तर से स्पर के पास हुआ कटान, युद्धस्तर पर शुरू हुआ बचाव कार्य

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण दिलीप की मड़ैया से दौली की मड़ैया तक कराए गए बाढ़ सुरक्षा कार्य के बीच स्पर संख्या-10 और स्पर संख्या-11 के मध्य लगभग 10 से 15 मीटर क्षेत्र में स्लोप पर लगाए गए जियो बैग (लंब बैग) खिसकने से हल्का कटान हो गया। विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल युद्धस्तर पर बचाव कार्य शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार गंगा नदी की तेज धारा और घूर्णन (भंवर) के कारण स्लोप पर लगाए गए…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 32 लीटर कच्ची शराब व 160 किलो लहन बरामद, दो मुकदमे दर्ज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को कायमगंज क्षेत्र में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ ग्राम श्यामनगर और नरसिंहपुर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 32 लीटर अवैध कच्ची शराब…

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन ‘रक्षा व बाल श्रम मुक्त’ अभियान: रेलवे स्टेशन व नगर क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन रक्षा व बाल श्रम मुक्त” अभियान के अंतर्गत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद एवं नगर क्षेत्र में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आमजन, महिलाओं एवं बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। टीम ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी किसी बच्चे से मजदूरी कराई जाती है, बाल…

फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री, सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष अचानक पहुंचे सपा नेता मुन्नू बाबू के आवास, गर्मजोशी से मुलाकात के बाद तेज हुईं राजनीतिक चर्चाएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 जनपद की राजनीति में शुक्रवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा अचानक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह ‘मुन्नू बाबू’ के भोलेपुर स्थित आवास पर पहुंच गए। इस अप्रत्याशित मुलाकात ने जिले के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। पूर्व सांसद मुन्नू बाबू और उनके पुत्र सौरभ राठौर ने…