फर्रुखाबाद:क्षेत्र मंत्री ने फतेहगढ़ मंडल की सराहना की, उत्कृष्ट पदाधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 भाजपा फतेहगढ़ मंडल की बैठक शक्ति केंद्र नगलादीना, सैनिक कॉलोनी भोलेपुर स्थित मंडल उपाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह के निवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्र मंत्री देवेंद्र सिंह राठौर ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्र मंत्री ने फतेहगढ़ मंडल की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि मंडल संगठनात्मक गतिविधियों में जिले में नंबर-1 पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बूथों पर जाकर नियमित बैठकें आयोजित करें और संगठन को और मजबूत बनाएं। वहीं जिला मंत्री प्रतिभा राजपूत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की फोटो सरल ऐप पर अनिवार्य रूप से अपलोड करनी चाहिए, क्योंकि इसकी रिपोर्ट शासन स्तर तक पहुंचती है।

बैठक में मंडल अध्यक्ष रमला राठौर, मंडल मंत्री संजीव राठौर, महामंत्री अमन गुप्ता, मीडिया प्रभारी राहुल राठौर, उपाध्यक्ष बिटाना चौहान, अनिल प्रताप सिंह, प्रतीक वर्मा, धर्मपाल, राजीव कुमार सिंह, शिवम चतुर्वेदी, अमर विनय सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment