10 वर्षों बाद वापसी को तैयार ‘बिग बॉस बांग्ला 3’, सौरव गांगुली करेंगे होस्ट के तौर पर डेब्यू

रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ काफी पॉपुलर है। इस साल ‘बिग बॉस बांग्ला’ वापस आ रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस शो को होस्ट करने वाले हैं। होस्ट के तौर पर वह इस शो डेब्यू करेंगे। स्क्रीन के मुताबिक उन्होंने इस रियलिटी शो को होस्ट करने के लिए स्टार जलसा के साथ 125 करोड़ रुपये का करार किया है।

‘बिग बॉस बांग्ला’ एक दशक बाद नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। स्टार जलसा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर बिग बॉस बांग्ला का पहला प्रोमो जारी किया है। इसमें ‘प्रिंस ऑफ कोलकाता’ का उनके नए रोल में स्वागत किया गया है। यह शो अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। आधिकारिक प्रोमो में एक बाघ और बाद में सूट पहने सौरव गांगुली को आने वाले सीजन के लिए होस्ट की भूमिका निभाते हुए दिखाया गया है।
प्रोमो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने लिखा ‘देखूंगा।’ एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया ‘उत्साहित हूं।’ तीसरे ने लिखा ‘काफी इंतजार के बाद, बिग बॉस बांग्ला तीन आखिरकार वापस आ रहा है।’ ‘बिग बॉस बांग्ला’ सितंबर से शुरू होगा। अभी इसके कंटेस्टेंट्स और प्रीमियर की तारीखों के बारे में और जानकारी सामने आनी बाकी है।

Leave a Comment