फर्रुखाबाद में 29 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी सम्राट अशोक जयंती

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 मार्च 2026 महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर जनपद में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 29 मार्च 2026 (रविवार) को सुबह 11 बजे से ग्राम अजमतपुर रोड स्थित सिद्धार्थ कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में “प्रियदर्शी सम्राट अशोक जन्मोत्सव समारोह” बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आयोजकों द्वारा बताया गया कि यह कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। समारोह में क्षेत्र…

फर्रुखाबाद: मथुरा घटना पर उबाल: फरसा वाले बाबा की मौत के विरोध में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 जनपद में गुरुवार को मथुरा में गौ-सेवक ‘फरसा वाले बाबा’ की ट्रक से कुचलकर हुई कथित हत्या के विरोध में आक्रोश देखने को मिला। विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन एएसडीएम को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने मांग की कि मथुरा की घटना की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कड़ी…

फर्रुखाबाद में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को लैंगिक अपराधों, नवीन कानूनों, साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही घरेलू हिंसा से…

कन्नौज:भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई गई सम्राट अशोक की 2330वीं जयंती, बुद्ध वंदना और काव्य गोष्ठी ने बांधा समां

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 मार्च 2026 छिबरामऊ क्षेत्र में देवानाम प्रियदर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की 2330वीं जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम और ऐतिहासिक अंदाज में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कवि एवं पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य ‘हरि’ के संरक्षण में, ग्राम पंचायत रतनपुर के प्रधान हुकुम सिंह शाक्य की अध्यक्षता तथा सलेमपुर/रायपुर के प्रधान शैलेंद्र शाक्य की उपाध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में सिकंदरपुर तथागत बौद्ध कमेटी एवं रायपुर बौद्ध कमेटी का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत 50 से 60 गांवों में जनसंपर्क एवं अथक मेहनत…

प्रयागराज: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पेट्रोल, डीजल की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में संबंधित के साथ बैठक सम्पन्न

ईरान-इजराईल एवं मध्य पूर्व के संघर्ष के फलस्वरूप ईंधन की कमी होने सम्बन्धी अफवाहें सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रचारित हो रही है, के दृष्टिगत एल०पी०जी० एवं पेट्रोल/डीजल की सुचारू आपूर्ति के सम्बन्ध में गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी (ना०आ०) विजय शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी सुनील सिंह, पेट्रोल/डीजल तथा एल०पी०जी० के समस्त विक्रय अधिकारी, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, समस्त पूर्ति निरीक्षक एवं पेट्रोल/डीजल व एल०पी०जी० एसोसियन के अध्यक्ष व महामंत्री उपस्थित रहें। जिला पूर्ति अधिकारी एवं विक्रय अधिकारी…

फर्रुखाबाद में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस ने पहचान कराने की अपील की

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 42 वर्षीय एक व्यक्ति ग्राम झौनी नगला के पास सड़क किनारे नशे की हालत में सुबह करीब 8 बजे मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को तत्काल राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।…

बहराइच: कृषि विभाग भर्ती में आरक्षण गड़बड़ी का आरोप, मौर्य परिषद ने सौंपा ज्ञापन

बहराइच:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक पदों की भर्ती को लेकर जारी अधिसूचना पर विवाद खड़ा हो गया है। विज्ञापन संख्या-06/परीक्षा/2026 में आरक्षण नियमों के पालन न किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद ने प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद को सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार मौर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा जारी अधिसूचना में कुल 2759 पदों का विवरण दिया गया है, जिसमें…

फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत कमालगंज पुलिस का जागरूकता अभियान, महिलाओं को किया सशक्त

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत थाना कमालगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और कानूनों के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को लैंगिक अपराधों के प्रकार, उनसे बचाव के उपाय और अपराध होने की स्थिति में…

फर्रुखाबाद: व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु पुलिस-प्रशासन सक्रिय, एएसपी ने की व्यापारी प्रकोष्ठ की बैठक

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में व्यापारी प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यापारी बंधुओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। व्यापारियों ने सुरक्षा, चोरी की घटनाओं, बाजारों में यातायात व्यवस्था और अन्य स्थानीय मुद्दों को…

फर्रुखाबाद में “राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान” को गति, जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मार्च 2026 ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत संचालित “राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान” के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा, समिति के दायित्वों एवं कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शासनादेश के अनुसार गठित जनपद स्तरीय समिति में जिलाधिकारी को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। मुख्य विकास…

लखीमपुर खीरी : 45 अदद चोरी के सोलर प्लेट अभियोग में 6 नफर वांछित अभियुक्तगण को मोहम्मदी पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में यक्ष एप की सहायता से दिनांक 24.03.2026 दिन मंगलवार को थाना मोहम्मदी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2026 धारा 303(2)/317 (2) BNS में वांछित अभियुक्त 1.अभिषेक वर्मा पुत्र अनिल कुमार उर्फ छोटे 2.राहुल वर्मा पुत्र गोकरन वर्मा 3.गौतम वर्मा…

कासगंज:विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी मुक्त भारत अभियान का आयोजन

भारत सरकार/राज्य सरकार की योजनाएंे है उन्हें पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जाये- मा0 सदर विधायक ग्राम प्रधान अपने ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक जांच करायें और हर ग्राम पंचायत में बैनर लगाये टीबी के प्रति जागरूकता फैलाएं। कासगंज: आज दिनांक 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर जनपद में टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत कलेक्टेªट सभागार में टीबी मुक्त पंचायत,सम्मान समारोह, एवं 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम का शुभारंभ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक श्री देवेंद्र राजपूत, मुख्य विकास अधिकारी…

फर्रुखाबाद में बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2026 बलिदान दिवस के पावन अवसर पर जनपद फर्रुखाबाद में जन्मे अमर शहीदों की स्मृति में एक विशाल श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कायमगंज श्री मिथिलेश अग्रवाल ने की। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप…

फर्रुखाबाद: फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, कायमगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मार्च 2026 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बोगस फर्मों के माध्यम से जीएसटी की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज, ई-वे बिल, इनवॉइस और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। क्या है मामला वादी ताहर सिंह निवासी…

प्रयागराज: थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना मऊआइमा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-74/26 धारा-64(1)/352/351(3) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम परमानन्दपुर थाना मऊआइमा कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना मऊआइमा पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-23.03.2026 को थाना मऊआइमा क्षेत्रान्तर्गत सेमरी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक…

जब शरीर में हो जाए पानी की कमी.

पानी हमारे शरीर के तापमान को संतुलित रखता है | हमारे शरीर  का 75% भाग पानी से बना है | पानी शरीर को नमी देने के साथ-साथ शरीर को अच्छे से कार्य करने में भी मदद करता है | जिनका आयु 18 वर्ष से ज्यादा है उसे दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए | लेकिन सर्दियों के मौसम में हम कम पानी पीते हैं | पानी कम पीने के कारण सर्दियों में हमारे शरीर में नमी की कमी हो जाती है और त्वचा भी रूखे…

फर्रुखाबाद: दागी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, चौकी इंचार्ज समेत चार को किया लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आरती सिंह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संकिसा चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संकिसा चौकी इंचार्ज जगभान सिंह, थाना मेरापुर के आरक्षी अवधेश कुमार, कोतवाली मोहम्मदाबाद के आरक्षी दिग्विजय सिंह तथा आरक्षी चालक सुरेश चंद्र पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाए गए थे। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव…

फर्रुखाबाद: सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ वैवाहिक संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 जनपद के ग्राम नगला निजाम, पोस्ट उखरा निवासी शिवानी पुत्री श्री वीरेन्द्र सिंह शाक्य एवं ग्राम सुरजूपुर, पोस्ट ताजपुर निवासी सुखदेव पुत्र श्री अतर सिंह शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति से सादगीपूर्ण वातावरण में विधिवत सम्पन्न कराया गया। समारोह में उपस्थित लोगों के बीच वैवाहिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए दोनों को वैवाहिक बंधन में बांधा गया। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवदंपति को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। कार्यक्रम में परिजनों…

फर्रुखाबाद: संकल्प से सिद्धि के 9 वर्ष पूर्ण होने पर पशुपालन विभाग की विकास प्रदर्शनी, योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश में “संकल्प से सिद्धि, सुरक्षा व सुशासन” के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकास प्रदर्शनी के तहत आज पशुपालन विभाग द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन और पशुपालकों तक पहुँचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में पशुपालन विभाग के विशेषज्ञों ने पशुपालकों को विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इसमें 1962 टोल फ्री पशु चिकित्सा सेवा, पशुओं के नियमित टीकाकरण का महत्व, पशु पंजीकरण की आवश्यकता,…

फर्रुखाबाद: फर्जी बैनामा कर जमीन हड़पने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 थाना मऊदरवाजा पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में थाना मऊदरवाजा पर दर्ज मुकदमा संख्या 0215/2025 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का विवरण: गिरफ्तार अभियुक्त…