फर्रुखाबाद: दागी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, चौकी इंचार्ज समेत चार को किया लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 मार्च 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आरती सिंह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संकिसा चौकी इंचार्ज सहित चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संकिसा चौकी इंचार्ज जगभान सिंह, थाना मेरापुर के आरक्षी अवधेश कुमार, कोतवाली मोहम्मदाबाद के आरक्षी दिग्विजय सिंह तथा आरक्षी चालक सुरेश चंद्र पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाए गए थे। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से सभी को लाइन हाजिर कर दिया।

पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को अनुशासन और पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनुचित आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता में यह संदेश गया है कि प्रशासन भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है।