कानपुर: कमिश्नरेट कानपुर में तीन निरीक्षकों का एसीपी पद पर प्रमोशन, पिपिंग सेरेमनी में किया गया सम्मानित

कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित भव्य पिपिंग सेरेमनी के दौरान कमिश्नरेट कानपुर में तैनात तीन निरीक्षकों को सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में श्री मनोज कुमार सिंह, श्री सुभाष चन्द्र एवं श्री रवीन्द्र प्रताप सिंह शामिल हैं। समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल एवं पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री दिनेश त्रिपाठी ने नवपदोन्नत अधिकारियों को पदचिह्न पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न…

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओरिजिनल वेबसाइट www.upmsp.edu.in की कूटरचित वेबसाइट www.upmsp-edu.in बनाकर एवं वेबसाइट पर अवैध रूप से विद्यार्थियों/अभिभावको को अनुचित भुगतान के माध्यम से ठगी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में एवं श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना प्रयागराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-46/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/61(2)/112 भा0न्या0सं0 व 66(D)/74/84(सी) आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मंगेश कुमार पुत्र शीतला प्रजापति निवासी ग्राम सरावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.03.2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 04…

फर्रुखाबाद में डीआईजी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, पेंशनर्स ने भेंट की भगवान बुद्ध की प्रतिमा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर की अध्यक्षता में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद में घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालयी कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाया जाए, जिससे आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा मिल सके। साथ ही अपराध की…

फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाने में डीआईजी हरीश चन्दर का दौरा, साइबर हेल्प डेस्क व किड्स जोन का लोकार्पण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर ने जनपद फतेहगढ़ के थाना मऊदरवाजा का दौरा कर गार्द की सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने थाना परिसर में किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया तथा साइबर हेल्प डेस्क और किड्स जोन का विधिवत लोकार्पण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, शस्त्रागार, भोजनालय एवं आवासीय बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, साथ ही…

फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था पर मंथन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने की समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर, कायमगंज विधायिका डॉ. सुरभि एवं भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद राजपूत उपस्थित रहे। इस दौरान हरीश चंदर (डीआईजी), पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के साथ जनपद की सुरक्षा व्यवस्था,…

फर्रुखाबाद में दो अनुभवी शिक्षकों का सेवानिवृत्ति पर सम्मान, शिक्षा क्षेत्र में दिया अमूल्य योगदान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद के शिक्षा जगत के लिए आज का दिन भावुक और गौरवपूर्ण रहा, जब दो वरिष्ठ एवं समर्पित शिक्षकों ने अपनी लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त की। वर्षों तक विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने वाले इन शिक्षकों के योगदान को सहकर्मियों एवं ग्रामीणों ने सराहा। प्राथमिक विद्यालय नगला चरन, नवाबगंज में तैनात रहे हेड टीचर बांकेलाल शाक्य वर्ष 1999 में नियुक्त हुए थे। ग्राम जिराऊ, पोस्ट पैथान, ब्लॉक नवाबगंज के निवासी बांकेलाल शाक्य ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के स्तर को ऊंचाइयों…

फर्रुखाबाद में स्कूल वाहनों पर सख्ती: 1–15 अप्रैल तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान, अनफिट वाहन होंगे सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्कूल वाहनों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जाएगा, जिसमें सभी स्कूल वाहनों की सघन जांच होगी और अनफिट पाए जाने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा विकसित पोर्टल पर सभी विद्यालयों को अपने-अपने स्कूल वाहनों का पूरा…

प्रयागराज: अपर आयुक्त की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

अपर आयुक्त श्रीमती रत्नप्रिया की अध्यक्षता में सोमवार को गांधी सभागार में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। सड़क दुर्घटना के आंकड़ों में मंडल में कमी आई है, परंतु जनपद कौशांबी में दुर्घटना में वृद्धि होने पर अपर आयुक्त ने रोड इंजीनियरिंग सुधारात्मक कार्य एवं प्रवर्तन कार्यवाही पर विशेष ज़ोर देने का निर्देश दिया। उन्होंने तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारियों की अध्यक्षता में बनी ग्रामीण सड़क सुरक्षा समिति के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए है। अपर आयुक्त ने हाईवे पर अनावश्यक रूप से बने कट को बंद करने हेतु…

फर्रुखाबाद में छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक लाभ वितरण कार्यक्रम, हजारों छात्र-छात्राओं को मिली राहत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा ‘छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ वितरण कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत कुल 912 आवेदन स्वीकृत किए गए। वहीं, सभी वर्गों के 51,564 छात्र-छात्राओं को 3,883 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि उनके आधार सीडेड बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की…

फर्रुखाबाद में “ऑपरेशन कन्विक्शन” का असर: तीन मामलों में आरोपियों को सख्त सजा, 7 साल तक कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशन में थाना प्रभारियों, मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन पक्ष की सक्रियता से तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को अदालत ने दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है। पहले मामले में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया निवासी रनवीर, जनवेश उर्फ जनवीर यादव, संजय और शैलेश को धारा 323/34 व…

फर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन को मिला विस्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 जनपद के अशोक हॉल, झौनी नगला जसमई दरवाजा में आम आदमी पार्टी (AAP) के तत्वावधान में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष (रोहिलखंड) इंजीनियर मोहम्मद हैदर, प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार, बरेली के जिला अध्यक्ष राम सिंह मौर्य, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन शर्मा तथा युवा नेता वाहिद खान मौजूद…

फर्रुखाबाद: कायमगंज में सड़क, शिक्षा और उद्योग पर फोकस—विधायक डॉ. सुरभि बोलीं: जनता करेगी असली मूल्यांकन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) की विधायक डॉ. सुरभि ने अपने चार साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के काम का असली मूल्यांकन जनता ही करती है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों, अधूरी योजनाओं और आगामी चुनाव को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। जनता ही देगी नंबर विधायक डॉ. सुरभि ने अपने कामकाज को अंक देने के सवाल पर कहा कि वह स्वयं को 10 में से 10 अंक देती हैं, लेकिन…

लखनऊ: झूठी एफआईआर दर्ज कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, यूपी पुलिस का बड़ा फैसला

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब झूठी एफआईआर दर्ज कराने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है। आपसी रंजिश, निजी दुश्मनी या गलत मंशा से पुलिस तंत्र का दुरुपयोग करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी पूरी कर ली गई है। राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक (DGP) द्वारा जारी सर्कुलर में स्पष्ट किया गया है कि झूठे मामलों के जरिए पुलिस को गुमराह करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। क्या है नई व्यवस्था? नई व्यवस्था के तहत…

लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत सरस्वती शिशु मंदिर में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को किया गया जागरूक

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) पुलिस अधीक्षक खीरी डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोला अम्बर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 30.03.2026 दिन सोमवार को थाना गोला की महिला शक्ति टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को मिशन शक्ति एवं साइबर सुरक्षा,…

लखनऊ:भाजपा को सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त मौर्य की उपेक्षा 2027 में पड़ सकती है भारी – कुशवाहा

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 मौर्य, शाक्य, सैनी एवं कुशवाहा समाज के महापुरुषों के सम्मान को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज होती जा रही है। राजधानी लखनऊ के चौक स्थित प्रदेश कार्यालय में 29 मार्च को मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वावधान में सम्राट अशोक जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की उपस्थिति रही और महापुरुषों के सम्मान एवं अधिकारों को लेकर आवाज़ उठाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा सम्राट अशोक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलन…

फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ दाम्पत्य संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 जनपद में बौद्ध परंपरा के अनुसार एक सादगीपूर्ण एवं प्रेरणादायक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिलीप कुमार पुत्र श्री गंगादीन शाक्य, निवासी ग्राम जाजपुर बंजारा, पोस्ट बराकेशव एवं रागिनी पुत्री श्री रमेशचन्द्र शाक्य, निवासी ग्राम नेकपुरखुर्द, पोस्ट आवाजापुर का विवाह बौद्ध रीति से सम्पन्न कराया गया। विवाह संस्कार को बौद्ध विधि-विधान के अनुसार सम्पन्न कराते हुए धर्मपाल सिंह बौद्ध ने नवदंपति को वैवाहिक जीवन के आदर्शों, समानता, करुणा एवं आपसी सम्मान के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने…

फर्रुखाबाद:हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप की मासिक बैठक सम्पन्न, बुद्ध पूर्णिमा 2026 आयोजन पर बनी सहमति

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 मार्च 2026 को सायं 8 बजे हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप की मासिक बैठक का आयोजन अमेठी कोहना में किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा ट्रस्ट के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी बुद्ध पूर्णिमा 2026 के आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से सहमति प्रकट की गई। इस अवसर पर विश्व विजेता प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तथा सभी उपस्थित सदस्यों को जलपान…

इस पौधे की सिर्फ 4 पत्तियां हर दिन चबाने से अस्थमा और बवासीर जैसी बीमारियाँ हो जाती है दूर

आज हम आपको ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी पत्तियां कई बीमारियों को खत्म करने की क्षमता रखती हैं, हम जिस पौधे की बात कर रहे हैं उस पौधे का नाम है भृंगराज, जी हाँ इस पौधे को आयुर्वेद को कई रोगों के लिए रामबाण माना गया है, इसके सेवन से बुढ़ापे के लक्षण दूर रहते हैं, तो चलिए जान लेते हैं इसकी पत्तियों का उपयोग कैसे करना है। भृंगराज की पत्तियों का चूर्ण 100 ग्राम, तिल का चूर्ण 50 ग्राम, आंवला 50 ग्राम, मिश्री 200…

आजमगढ़:हृदयाघात से वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत दूबे का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

*आजमगढ़ ब्यूरो आजमगढ़ /अम्बेडकर नगर:जनपद के पत्रकारिता जगत से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, अम्बेडकर नगर इकाई के जिला महासचिव वरिष्ठ पत्रकार श्री रमाकांत दूबे का आज दोपहर लगभग 3 बजे हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से अपने निवास स्थान पर असामयिक निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे।रमाकांत दूबे अपने सौम्य स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। वे न केवल एक कर्मठ पत्रकार थे, बल्कि समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। संगठन के प्रति…

फर्रुखाबाद के होनहार बच्चों ने अहमदाबाद स्पेस सेंटर का किया भ्रमण, विज्ञान में बढ़ाया ज्ञान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मार्च 2026 जनपद के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विज्ञान के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल की है। कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फर्रुखाबाद द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत चयनित बच्चों को राज्य के बाहर एक्सपोजर विजिट पर भेजा गया। बताया गया कि 13 फरवरी 2026 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का चयन किया गया था। इस प्रतियोगिता में कक्षा 8 की छात्रा…