आजमगढ़:हृदयाघात से वरिष्ठ पत्रकार रमाकांत दूबे का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

*आजमगढ़ ब्यूरो आजमगढ़ /अम्बेडकर नगर:जनपद के पत्रकारिता जगत से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, अम्बेडकर नगर इकाई के जिला महासचिव वरिष्ठ पत्रकार श्री रमाकांत दूबे का आज दोपहर लगभग 3 बजे हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से अपने निवास स्थान पर असामयिक निधन हो गया। वे 54 वर्ष के थे।रमाकांत दूबे अपने सौम्य स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। वे न केवल एक कर्मठ पत्रकार थे, बल्कि समाजसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता उन्हें साथियों के बीच विशेष पहचान दिलाती थी।उनके निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे वृद्ध माता, शिक्षिका पत्नी, एक पुत्र जो बिहार में शिक्षक के पद पर कार्यरत है तथा एक अन्य पुत्र जो अभी अध्ययनरत है, को छोड़ गए हैं।जैसे ही उनके निधन की सूचना फैली, जिले के पत्रकारों, समाजसेवियों और विभिन्न संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने उन्हें एक सजग, ईमानदार और सहयोगी व्यक्तित्व के रूप में याद किया।*भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की 5 अप्रैल को अकबरपुर अम्बेडकर नगर में होने वाले समारोह के मुख्य सलाहकार थे*। शोक व्यक्त करते हुए साथियों ने कहा कि रमाकांत दूबे का असमय निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।