उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओरिजिनल वेबसाइट www.upmsp.edu.in की कूटरचित वेबसाइट www.upmsp-edu.in बनाकर एवं वेबसाइट पर अवैध रूप से विद्यार्थियों/अभिभावको को अनुचित भुगतान के माध्यम से ठगी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट प्रयागराज, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर/नोडल साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के निर्देशन में एवं श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना प्रयागराज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-46/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/61(2)/112 भा0न्या0सं0 व 66(D)/74/84(सी) आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मंगेश कुमार पुत्र शीतला प्रजापति निवासी ग्राम सरावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.03.2026 को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी । मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित 04 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है ।

घटना का विवरण-
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओरिजिनल वेबसाइट www.upmsp.edu.in की कूटरचित वेबसाइट www.upmsp-edu.in बनाकर एवं वेबसाइट पर अवैध रूप विद्यार्थियों/अभिभावको को अनुचित भुगतान के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किये जाने के सम्बन्ध में ।

अपराध का तरीका-
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ में यह तथ्य प्रकाश में आया कि गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त द्वारा उ0प्र0 व अन्य प्रदेशो के भिन्न- 2 विश्वविद्यालय व तकनीकि शिक्षा बोर्ड की कूटरचित अंक पत्र, डिग्री, डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र बनाकर सम्पूर्ण भारत वर्ष में एजूकेशनल संस्थान/छात्र/छात्राओं को वितरित करते है। गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा फर्जी अंक पत्र,डिग्री,डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र मांग के अनुरूप बनाकर व कलर प्रिंटआउट निकालकर फर्जी मोहर लगाकर दिया जाता था।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
अभियुक्त मंगेश कुमार पुत्र श्री शीतला प्रजापति निवासी ग्राम सरावां थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 29 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-
मु0अ0सं0-46/2025 धारा-318(4)/319(2)/338/336(3)/340(2)/61(2)/112 भा0न्या0सं0 व 66(D)/74/84(सी) आई0टी0 एक्ट थाना साइबर क्राइम कमिश्नरेट प्रयागराज ।

बरामदगी का विवरण-

  • 01 एंड्रॉयड मोबाइल फोन मय 02 अदद सिम,
  • 102 फर्जी अंकपत्र, डिप्लोमा व प्रव्रजन प्रमाण पत्र
  • 01 लैपटाप,
  • 02 कोरियर लिफाफा
  • 06 फर्जी मोहर

गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-

  1. प्र0नि0 ओम नारायण गौतम, निरीक्षक मो0 आलमगीर, उ0नि0 विनोद यादव, का0 लोकेश पटेल, का0 अतुल त्रिवेदी, का0 रणवीर सिंह सेंगर आ0 चालक राकेश कुमार मय साइबर क्राइम थाना कमिश्नरेट प्रयागराज ।
  2. उ0नि0 घनश्याम यादव, हे0का0 जितेन्द्र सिंह पाल साइबर सेल कमिश्नरेट प्रयागराज।
  • साइबर अपराध के प्रति जागरुगता ही बचाव है। साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर आनलाइन शिकायत करे अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत पंजीकत करें । या अपने नजदीकी थाने की साइबर हेल्प डेस्क पर पहुँच कर लिखित शिकायत करें ।
  • सतर्क रहे, जागरुक रहे ।
  • साइबर क्राइम पुलिस उत्तर प्रदेश सदैव आपकी सेवा में तत्पर ।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858