जब शरीर में हो जाए पानी की कमी.

पानी हमारे शरीर के तापमान को संतुलित रखता है | हमारे शरीर  का 75% भाग पानी से बना है | पानी शरीर को नमी देने के साथ-साथ शरीर को अच्छे से कार्य करने में भी मदद करता है | जिनका आयु 18 वर्ष से ज्यादा है उसे दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए | लेकिन सर्दियों के मौसम में हम कम पानी पीते हैं | पानी कम पीने के कारण सर्दियों में हमारे शरीर में नमी की कमी हो जाती है और त्वचा भी रूखे हो जाते है | कभी कभी शरीर डीहाइड्रेट भी हो जाता है |

डीहाइड्रेट का मतलब-शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा कम हो जाना | मात्रा कम होने के कारण यह हमारे शरीर की संतुलन को को बिगाड़ देता है | सही मात्रा में पानी पीने से हमारा पाचन क्रिया सही रहता है और साथ ही शरीर की गंदगी भी बाहर होती है | सर्दियों के मौसम में पानी की कमी को दूर करने के लिए हम कुछ फल/सब्जियों का प्रयोग कर सकते हैं | पानी की कमी दूर करने वाले फल और सब्जियां जैसे-

इसको खाकर हम शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं | इसमें बहुत अधिक मात्रा में तरल पदार्थ पाए जाते हैं | यदि आप इनका सेवन करें तो आप अपने शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकते हैं |

खीरा मे लगभग 90% लगभग पानी रहता है | हम शरीर मे खीरा खाकर भी पानी के कमी को दूर कर सकते हैं |

टमाटर खाने से भी हमारे शरीर में पानी की कमी दूर हो सकती है | इसमें लगभग 90% से ज्यादा तरल पदार्थ पाए जाते हैं | टमाटर खाने से दूसरा फायदा है कि यह हमारे त्वचा को स्वस्थ रखता है |

गाजर का हम जूस पी सकते हैं | गाजर खाने से हमें ना केवल शरीर में पानी की कमी दूर होगी बल्कि गाजर खाने से हमें विटामिन भी मिलेगा |

पालक ऐसे तो आयरन से भरपूर होता है लेकिन यदि हम पालक का सेवन करते हैं तो हम अपने शरीर में पानी की कमी को भी पूरा कर सकते हैं | पालक हमें आसानी से सस्ते दामों में मिल जाएगा |

सेब सबसे हेल्दी फल माना जाता है | यदि हम रोज सुबह एक सेब खाते हैं तो हमारा शरीर जरूर स्वस्थ रहेगा | सेब खाने से हम ना केवल अपने शरीर में भी पानी की कमी को दूर कर सकते हैं बल्कि इससे सेब खाने से हमें विटामिन भी मिलेगा | इसमें फाइबर की मात्रा भी होती है | इसलिए सेब को एक हेल्दी फल माना गया है |