फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मार्च 2026 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 42 वर्षीय एक व्यक्ति ग्राम झौनी नगला के पास सड़क किनारे नशे की हालत में सुबह करीब 8 बजे मिला था।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को तत्काल राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
थानाध्यक्ष मऊदरवाजा ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो, तो तत्काल मोबाइल नंबर 9454403327 पर संपर्क कर पुलिस को सूचित करें, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।
