बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है पुलिस

मोहनलालगंज पुलिस ने एक सप्ताह बाद भी खुजौली बाजार में सब्जी बेचने आये किसान की बाइक चोरी होने का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। वहीं, राजाजीपुरम में बाइक सवार तीन बदमाशों ने लाइब्रेरी से घर लौट रही छात्रा का मोबाइल लूट लिया।मोहनलालगंज के खुजौली गांव निवासी किसान सहजराम ने बताया कि 9 अप्रैल को अपने पास के बाजार में बाइक से सब्जी बेचने गया था। जहां वह बाइक खड़ी कर दुकान लगाकर सब्जी बेचने लगा। इसी बीच बैखोफ चोरों ने उसकी हीरो स्पेलेंडर बाइक पार कर दिया। देर शाम…

ईरान के हमले के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जांच की मांग की जा रही

इजराइल पर ईरान के हमले के बीच प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जांच की मांग की जा रही है। मूवमेंट फॉर क्वालिटी गवर्नमेंट नाम की एक संस्था ने नेतन्याहू पर अरबपति दोस्त के बंगले पर रहने के आरोप लगाए हैं।दरअसल, हमास के हमले के बाद नेतन्याहू अपने अमेरिकी दोस्त सिमॉन फेलिक के आलीशान बंगले में रहे थे। इजराइल में किसी भी पब्लिक सरवेंट के लिए ये गैरकानूनी है कि वो महंगे गिफ्ट्स स्वीकार करे। नेतन्याहू के अरबपति दोस्त के बंगले पर ठहरने को महंगा गिफ्ट बताया जा रहा है।नेतन्याहू के…

सबसे हाई स्कोरिंग मुकाबले को हैदराबाद ने 25 रन से जीत लिया

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे हाई स्कोरिंग मुकाबले को हैदराबाद ने 25 रन से जीत लिया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। SRH ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 287 रन बनाए। RCB ने भी दूसरी पारी में 7 विकेट खोकर 262 रन बनाए लेकिन मैच गंवा दिया।मैच में कुल 549 रन बने, जो टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा है। इससे पहले SRH और MI के बीच मैच में 523 रन बने थे। SRH ने IPL का सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया,…

‘चीन अरुणाचल ही नहीं, जम्मू- कश्मीर या कहीं भी इंडिया के खिलाफ कुछ दावा करता है तो हम लोग इंडिया के साथ खड़े रहते हैं

अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा की दो सीटें हैं। दोनों पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी। अभी अरुणाचल में BJP की सरकार है। लोकसभा की दोनों सीटों पर भी BJP के सांसद हैं। अरुणाचल पर चीन के दावे की खबरें चल रही हैं, इसलिए दैनिक भास्कर चुनावी माहौल जानने राजधानी ईटानगर पहुंचा। लोगों और एक्सपर्ट्स से बात करके समझा कि चीन यहां कितना बड़ा मुद्दा है।हम मेघालय, मिजोरम भी गए और समझा कि यहां हवा का रुख क्या है। मेघालय में लोकसभा की दो और मिजोरम में एक सीट है।अरुणाचल पश्चिम…

गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के चलते सलीम परिवार के लोग काफी परेशान हैं

मुंबई के बांद्रा वेस्ट में रविवार (14 अप्रैल) की सुबह सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। अब अरबाज खान ने इस मामले से जुड़ा एक पोस्ट शेयर करके जानदारी दी है। उन्होंने लिखा- गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग के चलते सलीम परिवार के लोग काफी परेशान हैं ।इस दिल दहला देने वाली घटना से हमारा परिवार सदमे में है। दुख की बात है कि हमारे परिवार के करीबी होने का दावा कर रहे लोग मीडिया के सामने अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं और कह रहे हैं कि…

मैनपुरी : प्राथमिक शिक्षक संघ ने सुल्तानगंज ब्लॉक के सेवानिवृत शिक्षकों की दी भव्य विदाई

मैनपुरी : बी आर सी भोंगाँव पर उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सुल्तानगंज द्वारा सेवानिवृत हुए शिक्षक प्रमोद यादव, नगेंद्र पाल सिंह, अब्दुल रज्जाक, इरफ़ान हुसैन, आशालता एवं बीना की भव्य विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षक प्रमोद यादव व् संचालन ब्लॉक सलाहकार अजित चौहान द्वारा किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपजिलाधिकारी भोंगाँव संध्या शर्मा व् खंड शिक्षा अधिकारी सुल्तानगंज सचिन कुमार द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया।प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय एवं ब्लॉक…

कुशीनगर में लोकसभा चुनाव से पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने युवाओं व कार्यकर्ताओं को भरा जोश ।

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज पडरौना पार्थ रिजॉर्ट में सोशल मीडिया वॉलिंटियर सम्मेलन का आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि विधायक व सांसद गणों का उत्साह दिखा, जिसमें कार्यकर्ताओं का जन सैलाब देखने को मिला, जिसमें सुबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने युवाओं को जोश भरते हुए लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 80 सीटों पर और देश में 400 बार के लक्ष्य को हासिल करने की बात कही, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने डा भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए, कहा यह चुनाव देश को 100 साल…

एटा : ग्राम पंचायत कुसाड़ी में नाबालिक करते मजदूरी कार्य

जिले के शीतलपुर ब्लॉक की ग्रामपंचायत कुसाड़ी में हर घर पेयजल योजना के अंतर्गत गांव की गली में टंकी की फिटिंग के लिए शीशी खुदाई की गई थी  ।टंकी फिटिंग होने के बाद शीशी कार्य करने के लिए नाबालिक बच्चों को मजदूरी कार्य करने के लिए लगाया ठेकेदार ने ।आखिर ठेकेदार को मजदूरी पर बच्चों रखने से क्या लाभ है जो बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल रहे हैं।क्यों नहीं होती इन लोगों पर कोई कार्यवाही।

जौनपुर का चुनाव हुआ मजेदार, अखिलेश यादव ने बाबूसिंह कुशवाहा को बनाया प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव में रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सात और सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया। जिसमें जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया गया है। बाबू सिंह कुशवाहा मायावती सरकार में मंत्री थे। बांदा जिले के बबेरू तहसील के पखरौली गांव में एक कृषक परिवार से जुड़े कुशवाहा ने जीवन यापन के लिए अतर्रा में ही लकड़ी का टाल खोलकर जीवन यापन शुरू किया था। वर्ष 1985 में स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले बाबू सिंह 17 अप्रैल 1988 को बसपा संस्थापक कांशीराम के संपर्क में…

कासगंज :अपना दल के जिला अध्यक्ष समीम अहमद अल्वी अनुप्रिया पटेल ने किया बाबा साहब को याद

कासगंज: दिनांक 14 अप्रैल 2024 दिन रविवार समय प्रातः 11:00 बजे स्थान अंबेडकर पार्क सोरों गेट कासगंज पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल (एस)/ केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार मा0 दीदी अनुप्रिया पटेल जी के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष अपना दल (एस) जनपद कासगंज शमीम अहमद अल्वी के नेतृत्व में अपना दल (एस) कार्यकर्ताओ के साथ संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी की 134 वीं जयंती के अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल-माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर समानता दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ…

बरेली: योगी विजय देव नाथ महाराज ने क्षत्रिय समाज व सर्व समाज के लोगों के साथ मनाई बाबा साहेब अम्बेडकर जी की जयंती।

बरेली/आंवला: तहसील क्षेत्र के ग्राम बेहटा बुजुर्ग में गुरु गोरक्ष नाथ धुणा मणि पर क्षत्रिय समाज के साथ-साथ सर्व समाज के व्यक्तियों के द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उनको शत् शत् नमन करते हुए पुष्प अर्पित करते हुए बड़े ही धूमधाम से बाबासाहेब जी की जयंती मनाई गईबाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष ने कहा हम सब लोगों के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है कि भारत को दुनिया का सबसे सर्वश्रेष्ठ संविधान…

‘जब तक 80 मीटर रोड नहीं, तब तक आपको वोट नहीं’ लखनऊ में चुनाव का बिरोध

सड़क व नाली न बनाए जाने के विरोध में लखनऊ व मोहन लालगंज संसदीय सीट पर लोगों का विरोध तेज हो गया है। नाराज लोगों ने वोट न देने की चेतावनी दे डाली है। रविवार को शहीद भगत सिंह वार्ड, पंडित दीन दयाल पुरम योजना, इंदिरा नगर के लोगों ने लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।स्थानीय लोगों के अनुसार 20 वर्षों से सड़क और नाली नहीं बनी है। कालोनी के मुख्य प्रवेश पर बैनर टांग दिया है जिस पर लिखा है कि ‘जब तक 80…

आज दो राज्यों का दौरा करेंगे PM नरेंद्र मोदी

PM नरेंद्र मोदी आज दो राज्यों का दौरा करेंगे। पहले वह केरल में दो रैलियां करेंगे। फिर तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सोमवार सुबह वे केरल के त्रिशूर में अलाथुर निर्वाचन क्षेत्र के कुन्नामंगलम जाएंगे। पीएम यहां अलाथुर और त्रिशूर में चुनाव लड़ रहे NDA कैंडीडेट टी एन सरासु और सुरेश गोपी के लिए चुनाव प्रचार में भाग लेंगे।इसके बाद मोदी तिरुवनंतपुरम जिले के कट्टक्कडा जाएंगे। कट्टक्कडा में, मोदी अट्टिंगल और तिरुवनंतपुरम निर्वाचन क्षेत्रों से NDA के बैनर तले चुनाव लड़ रहे दो केंद्रीय मंत्रियों वी मुरलीधरन और…

KKR ने दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति मजबूत की, वहीं LSG टॉप-4 से बाहर हो गई

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को 2 मैच खेले गए। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को हराया। इसी के साथ KKR ने दूसरे नंबर पर अपनी स्थिति मजबूत की, वहीं LSG टॉप-4 से बाहर हो गई।दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया। इस जीत से CSK तीसरे नंबर पर पहुंची, वहीं MI 8वें नंबर पर खिसक गई। LSG के निकोलस पूरन सिक्स हिटर में टॉप पर पहुंच गए। पर्पल कैप RR के युजवेंद्र चहल और ऑरेंज कैप RCB के विराट कोहली…

अमीर को लाहौर में कुछ लोगों ने गोली मार दी , ये वही है जो लाहौर जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी

लाहौर के डॉन अमीर सरफराज की हत्या कर दी गई है।कि अमीर को लाहौर में कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। माना जाता है कि अमीर सरफराज और उसके साथी ने ही पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर साल 2013 में लाहौर जेल में बंद भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।दिसंबर 2018 में पाकिस्तान की एक कोर्ट ने सबूतों की कमी का हवाला देते हुए सरबजीत की हत्या के 2 आरोपियों को रिहा कर दिया था।…

गीतकार हसरत जयपुरी की आज बर्थ एनिवर्सरी पर जानिए खास

दुनिया बनाने वाले, जिंदगी एक सफर है सुहाना और सुन साहिबा सुन जैसे कई सुपरहिट गाने लिखने वाले गीतकार हसरत जयपुरी की आज बर्थ एनिवर्सरी है।दुनिया बनाने वाले, तुम मुझे यूं भुला ना पाओगे, बदन पे सितारे लपेटे हुए, ये मेरा प्रेम पत्र पढ़ कर, जैसे कई गाने लिखने वाले गीतकार हसरत जयपुरी की आज 102वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 15 अप्रैल 1922 को राजस्थान के जयपुर में जन्मे हसरत जयपुरी का असली नाम इकबाल हुसैन था।हसरत जयपुरी बचपन से शेरो-शायरी करते थे। मां को यह सब पसंद नहीं था, इसलिए…

फर्रुखाबाद : कायमगंज जन अधिकार पार्टी के विधान सभा कार्यालय पर मनाई गई बाबा, साहब बीआर अम्बेडकर जयंती

कस्बा कायमगंज के जन अधिकार पार्टी के विधान सभा कार्यालय तथागत आयुर्वेदिक उपचार केंद्र पर डा०बीआर अम्बेडकर जी की जयंती जेएपी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोर शोर से मनायी| जिसमें जेएपी मण्डल उपाध्यक्ष अरुण दिवाकर और विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के०पी०सिंह शाक्य ने बाबा साहेब के प्रतिबिम्ब पर माल्यार्पण किया| और मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया| तथा बाबा साहेब के जीवन पर मण्डल उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष व सौरभ शाक्य ने शानदार वक्तव्य किया|इस मौके पर जेएपी महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष के पद से सुनीता सिंह शाक्य को तथा पारस…

मैनपुरी में समाजवादी पार्टी को झटका ?

मैनपुरी में मुलायम सिंह यूथ बिर्गेड की टीम का इस्तीफा सपा से नाराज मुस्लिम समाज के नेताओं ने दिया इस्तीफा प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों सपा नेताओं का इस्तीफा प्रदेश सचिव शानू वारसी और जिलाध्यक्ष जीशान अली के साथ दर्जनों नेताओं का इस्तीफा सपा के पूर्व विधायक राजकुमार यादव से नाराज नेताओं ने दिया इस्तीफा डिंपल पर चुनिंदा मुस्लिम नेताओं के घर ईद पर जाने का आरोप सपा पर गुटबाजी का लगा आरोप रिपोटर – अर्पित यादव

रायबरेली : पीड़ित की जमीन पर आरोपियों का अधिकार

सलोन से बड़ी खबर धरई क्षेत्र में सेटिंग गेटिंग से चल रहा अवैध निर्माण, पीड़ित रतिपाल व मोहनलाल की भूमि पर अवैध कब्जा करके निर्माण कर रहा है पड़ोसी,पीड़ित ने थाने पर न्याय की लगाई गुहार पीड़ित बीजेपी के सेक्टर संयोजक के पास भी गयासेक्टर संयोजक ने मंडल अध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत कराया मंडल अध्यक्ष ने हल्का दरोगा एवं पुलिस इंस्पेक्टर सलोन से बात करके बताया कि निर्माण कार्य कुछ समय के लिए रोक दो सही नाप हो जाएगी तब निर्माण कार्य होगा,मगर हल्का दरोगा एवं इंस्पेक्टर दोनों…

जौनपुर : बाइक सवार को पिकअप ने रौंदा, वृद्ध चाचा की हुई मौत व भतीजा घायल

शाहगंज : स्थानीय क्षेत्र के उसरहटा आजाद गांव स्थित मिर्जा अनवर बेग इण्टर कालेज के समीप बाइक सवार को तेज रफ्तार पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर बैठे वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थानान्तर्गत झकहां गांव निवासी निजामुद्दीन (75) अपने भतीजे शकील अहमद पुत्र जहीर के साथ शनिवार दोपहर दवा लेने के लिए जौनपुर जा रहे थे। आजाद स्थित मिर्जा अनवर बेग इण्टर कालेज…