फर्रुखाबाद : कायमगंज जन अधिकार पार्टी के विधान सभा कार्यालय पर मनाई गई बाबा, साहब बीआर अम्बेडकर जयंती

कस्बा कायमगंज के जन अधिकार पार्टी के विधान सभा कार्यालय तथागत आयुर्वेदिक उपचार केंद्र पर डा०बीआर अम्बेडकर जी की जयंती जेएपी कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोर शोर से मनायी| जिसमें जेएपी मण्डल उपाध्यक्ष अरुण दिवाकर और विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के०पी०सिंह शाक्य ने बाबा साहेब के प्रतिबिम्ब पर माल्यार्पण किया| और मोमबत्ती जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया| तथा बाबा साहेब के जीवन पर मण्डल उपाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष व सौरभ शाक्य ने शानदार वक्तव्य किया|इस मौके पर जेएपी महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष के पद से सुनीता सिंह शाक्य को तथा पारस शाक्य, अजीत शाक्य, शिवपाल सिंह शाक्य, रत्नेश शाक्यको अलग अलग पदों के नियुक्ति पत्र दिये गये|
इस मौके पर शेष कुमार शाक्य, रवी कुमार शाक्य, रामबाबू शाक्य, श्रीराम शाक्य, विमलेश शाक्य आदि के अलावा अनेक जेएपी पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे|