फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 जनपद में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम पैथान खुर्द के पूर्व प्रधान, पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य नवाबगंज, ब्लॉक अध्यक्ष नवाबगंज (तथागत सामाजिक समिति-TSS) प्रभात कुमार शाक्य उर्फ प्रदीप शाक्य की मौत हो गई, जबकि उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों बाइक से फर्रुखाबाद बीएड प्रवेश परीक्षा दिलाने आ रहे थे, तभी तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पैथान खुर्द निवासी पूर्व प्रधान प्रभात कुमार शाक्य (50)…
Category: देश
फर्रुखाबाद:विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन फतेहगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन एवं प्रतिसार निरीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तम्बाकू एवं तम्बाकू उत्पादों का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने तम्बाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए सभी कर्मियों को स्वयं जागरूक रहने तथा समाज में भी लोगों को तम्बाकू से दूर रहने…
फर्रुखाबाद: 2 घंटे के भीतर 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक 3 वर्षीय गुमशुदा बालिका को मात्र दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला कुंचिया निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली फर्रुखाबाद में सूचना दी कि उनकी तीन वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेलते समय अचानक कहीं चली गई है। मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। कोतवाली…
फर्रुखाबाद:जल जीवन मिशन से ग्रामीणों के घरों तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल, जिले की 218 परियोजनाएं हुईं पूर्ण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मई 2026 केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर जल योजना के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद में जल जीवन मिशन तेजी से प्रगति कर रहा है। योजना के तहत जिले में संचालित 378 परियोजनाओं में से अब तक 218 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जिससे बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न…
प्रयागराज: जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ,दहेज हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्ता थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-168/26 धारा-108 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित वांछित 02 अभियुक्ता 1. रजिया पत्नी मो0 मुश्ताक 2. गुल्फसा उर्फ गुलफ्सा पुत्री मो0 मुश्ताक निवासिनीगण बैरहना नई बस्ती थाना मऊआइमा प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-31.05.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत…
प्रयागराज: अति आवश्यक / जनहित में जारी जनसामान्य हेतु विस्तृत अपील जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रयागराज
प्रयागराज,अति आवश्यक / जनहित में जारीजनसामान्य हेतु विस्तृत अपीलजिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, प्रयागराजभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के अनुसार दिनांक 31 मई 2026 सायंकाल 5.00 बजे से 02 जून 2026 प्रातः 08:30 बजे तक जनपद प्रयागराज एवं आसपास के क्षेत्रों में निम्न मौसमीय घटनाओं की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है—तेज आंधी एवं धूलभरी हवाएं,वज्रपात / आकाशीय बिजली,मेघगर्जन,भारी वर्षा,ओलावृष्टि50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी महोदय प्रयागराज…
100 सिगरेट से भी ज्यादा खतनाक है एक कॉइल, जानिए इसके नुकसान के बारें में
सर्दियां दस्तक दे चुकी हैं और मच्छरों का आतंक इन दिनों काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जिससे हर व्यक्ति परेशान होता है बच्चों से अपना बचाव करने के लिए ज्यादातर घरों में कोई का इस्तेमाल किया जाता है। मगर आपको यह बात जानकर बेहद हैरानी होगी कि मच्छर मारने वाले यह कोई आपकी सेहत पर बहुत ज्यादा बुरा प्रभाव डालते हैं। इन कॉयल से निकलने वाला धुआं बॉडी में कई तरह की बीमारियों को पैदा करता है। एक रिसर्च में इस बात को बताया गया है कि कॉयल में वह…
मैं दोबारा ऐसा नहीं करूंगा’, ‘जिगरा’ में मेथेड एक्टिंग को लेकर फैली अफवाहों पर वेदांग रैना ने दी प्रतिक्रिया
वेदांग रैना जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंग। अभिनेता इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में वेदांग रैना ने आलिया भट्ट के साथ अपनी फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने फिल्म में मेथेड एक्टिंग को लेकर फैली अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी और इनके पीछे की सच्चाई से रूबरू कराया। हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ बातचीत में वेदांग से उनकी पिछली फिल्म ‘जिग्रा’ की तैयारी के दौरान उनके मेथड एक्टिंग को लेकर फैली अफवाहों के…
हिमाचल में 4 नगर निगम चुनावों के नतीजे घोषित, BJP का पलड़ा रहा भारी; कांग्रेस का क्या रहा हाल?
हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों- धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन के चुनाव नतीजे आ गए हैं. इन परिणामों में BJP ने मंडी, धर्मशाला और सोलन में शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना परचम लहराया है, वहीं पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस को बढ़त मिली है. मंडी में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है. कुल 14 वार्डों में से भाजपा ने 12 पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है. सोलन में भाजपा ने 10 सीटें जीतकर बढ़त बनाई. वहीं, कांग्रेस के खाते में…
वेब सीरीज ‘ब्राउन’ को लेकर करिश्मा कपूर का खुलासा
करिश्मा कपूर वेब सीरीज ‘ब्राउन’ में रीटा ब्राउन के किरदार में नजर आने वाली हैं। 5 जून को ओटीटी पर रिलीज होने वाली इस सीरीज को लेकर करिश्मा ने हाल ही में कई खुलासे किए हैं। पहले करिश्मा ने इस रोल के लिए मना कर दिया था, लेकिन अब वह रीटा ब्राउन बनकर ओटीटी पर तलहका मचाने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द ही एक नई सस्पेंस थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज 5 जून को ZEE5 पर रिलीज होगी। हाल ही में…
विकास कार्यों की गुणवत्ता पर योगी सरकार सख्त, यूपीसीडा परियोजनाओं की होगी थर्ड पार्टी जांच
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं. उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने औद्योगिक क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की थर्ड पार्टी जांच को और मजबूत करने का फैसला किया है. इसके तहत भारत सरकार के उपक्रम राइट्स लिमिटेड को विकास कार्यों की गुणवत्ता परीक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है. साथ ही निर्माण कार्यों के सैंपल और गुणवत्ता परीक्षण उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कराए जाएंगे, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही…
1000वें वनडे में पाकिस्तान की जीत, ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया
पाकिस्तान ने शनिवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में 21 वर्षीय स्पिनर अराफात मिन्हास ने अपने वनडे डेब्यू को यादगार बनाते हुए पांच विकेट झटके और पाकिस्तान की जीत के नायक बने। यह मुकाबला पाकिस्तान के वनडे इतिहास का 1000वां मैच भी था। इसके साथ ही पाकिस्तान भारत (1075) और ऑस्ट्रेलिया (1020) के बाद 1000 वनडे खेलने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया।
इटावा:सिचाईं विभाग गेस्ट हाउस में निकली 8 किलो वजनी खतरनाक विषखांपर, सर्पमित्र डा0 आशीष त्रिपाठी ने किया सकुशल रेस्क्यू
इटावा। सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में बने बरामदे में साढ़े तीन फीट लम्बी, लगभग 8 किलो वजनी खतरनाक विषखांपर निकलने से हड़कंप मच गया। विषखांपर देखकर सिंचाई विभाग के कर्मचारी देवेश पाठक ने वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचकर खतरनाक विषखांपर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तब जाकर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली । रेस्क्यू के बाद विषखांपर को सामाजिक वानिकी विभाग, इटावा के दिशा निर्देशन में लायन सफारी के निकट स्थित फिशर वन में सुरक्षित ले जाकर छोड़ दिया…
जौनपुर :जिलाधिकारी ने किया उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय का निरीक्षण, निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश
जौनपुर : जनपद जौनपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया द्वारा शनिवार को उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय परिसर में संचालित निर्माण कार्यों, उपलब्ध सुविधाओं तथा अस्पताल संचालन में आ रही समस्याओं का विस्तृत जायजा लिया गया। निरीक्षण की शुरुआत प्रशासनिक भवन से की गई, जहां…
जौनपुर :कॉक्लियर इम्प्लांट जन्म से श्रवण बाधित के लिए वरदान, इस योजना ने बदली जन्म से श्रवण बाधित आयत शेख की दुनिया
जौनपुर :आयत शेख, पिता असलम शेख, जन्म से ही श्रवण बाधित थी। वह न तो अपने आसपास की आवाजें सुन पाती थी और न ही स्पष्ट रूप से बोल सकती थी। परिवार के लिए यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक थी। माता-पिता अपनी बेटी के भविष्य को लेकर निरंतर चिंतित रहते थे और उसके सामान्य जीवन की कल्पना भी उनके लिए कठिन प्रतीत होती थी। इसी बीच उन्हें दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित कॉक्लियर इम्प्लांट योजना की जानकारी प्राप्त हुई। यह योजना 0 से 5 वर्ष आयु…
सचिन का IPL रिफॉर्म प्लान: इम्पैक्ट प्लेयर खत्म हो, कप्तान तय करे पावरप्ले
भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए कई बड़े सुधारों का सुझाव दिया है। उनका मानना है कि मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजों को जरूरत से ज्यादा फायदा मिल रहा है, जिससे खेल का संतुलन बिगड़ रहा है। आईपीएल 2026 फाइनल से पहले आयोजित ईएसपीएनक्रिकइन्फो कार्यक्रम में बोलते हुए तेंदुलकर ने कहा कि सबसे पहले इम्पैक्ट प्लेयर नियम को खत्म किया जाना चाहिए। तेंदुलकर ने कहा कि टी20 क्रिकेट पहले ही बल्लेबाजों…
सीतापुर*12 दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति पर फूटा किसानों का गुस्सा, विद्युत विभाग के खिलाफ धरना*
मिश्रिख/सीतापुर मछरेहटा के विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत संचालित बिहट कृषक फीडर पर लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि पिछले करीब 12 दिनों से खेतों तक सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं पहुंची है, जिससे फसलें सूखने लगी हैं और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।समस्या से परेशान होकर बिहट कृषक फीडर क्षेत्र के किसानों ने विद्युत विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि फीडर पर आए दिन बिजली…
लखीमपुर खीरी : विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर सीएमओ कार्यालय में संगोष्ठी का हुआ आयोजन,अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली शपथ
लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) विश्व तंबाकू निषेध दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने की। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन न करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने तंबाकू उत्पादों से होने वाले जानलेवा नुकसानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने धुआं…
जौनपुर :नेकी घर व आसरा जौनपुर के तत्वावधान में दिव्यांग लोगों को वितरण किया गया सहायक उपकरण
जौनपुर! नेकी घर टीम व आसरा जौनपुर के तत्वाधान में सैकड़ो दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किया गया जिसे पाकर लोग खुश नजर आए।सुईथाकला ब्लॉक अंतर्गत गंगोली गांव के चंपानगर बाजार में सिटी मांटेसरी स्कूल में तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सैकड़ो दिव्यांगजन एवं 60 वर्ष से ऊपर वृद्ध जनों को सहायक उपकरण के रूप में वाकर,छड़ी,गले का पट्टा,कमर बेल्ट, घुटने का रबड़,कान की मशीन, ट्राई साइकिल, बैटरी मोटराइज्ड इत्यादि वितरण किया गया उक्त कार्यक्रम में दूर-दूर से चलकर आए हुए दिव्यांगजन निशुल्क उपकरण पाकर…
आजमगढ़ :हिंदी पत्रकारिता दिवस पर गर्जना: “सत्य की राह पर अडिग रहेंगे पत्रकार, तभी बचेगा लोकतंत्र”
आजमगढ़ :आजमगढ़ के कन्धरापुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर के.सी.एम. जूनियर हाई स्कूल कंधरापुर में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के बैनर तले हो रही संगोष्ठी में प्रबुद्ध वक्ताओं ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा और वर्तमान चुनौतियों पर हुंकार भरी। संगोष्टि की अध्यक्षता भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जिला इकाई के अध्यक्ष दुर्गा राय एवं संचालन महासचिव सुरेश चंद्र यादव ने किया। इस वैचारिक मंथन में पत्रकार संदीप उपाध्याय ने सत्य की राह में मिलने वाली सजाओं को खतरा बताते हुए अंततः जीत का संकल्प लिया, वहीं शिव…
