जौनपुर :नेकी घर व आसरा जौनपुर के तत्वावधान में दिव्यांग लोगों को वितरण किया गया सहायक उपकरण

जौनपुर! नेकी घर टीम व आसरा जौनपुर के तत्वाधान में सैकड़ो दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किया गया जिसे पाकर लोग खुश नजर आए।
सुईथाकला ब्लॉक अंतर्गत गंगोली गांव के चंपानगर बाजार में सिटी मांटेसरी स्कूल में तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सैकड़ो दिव्यांगजन एवं 60 वर्ष से ऊपर वृद्ध जनों को सहायक उपकरण के रूप में वाकर,छड़ी,गले का पट्टा,कमर बेल्ट, घुटने का रबड़,कान की मशीन, ट्राई साइकिल, बैटरी मोटराइज्ड इत्यादि वितरण किया गया उक्त कार्यक्रम में दूर-दूर से चलकर आए हुए दिव्यांगजन निशुल्क उपकरण पाकर टीम को दुआएं देते रहे, वृद्ध जनों ने बताया कि आज इस दुनिया में जहां लोग एक दूसरे के जेब काटने पर तुले हैं वही नेकी घर जैसी सामाजिक संस्था आसरा जौनपुर के साथ मिलकर हम सभी को बुढ़ापे का सहारा प्रदान कर रही है जिसका कोई शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है हम सभी दुआ करते हैं कि टीम के लोग सदैव स्वस्थ रहें और ऐसे ही असहाय,बेसहारों,वृद्धों की सेवा करते रहे।
आसरा जौनपुर के विमलेश शर्मा ने कहा कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के अंतर्गत पिछले कई महीनो से हमारी टीम घर-घर जाकर लोगों का रजिस्ट्रेशन कर रही थी जिनका रजिस्ट्रेशन हो पाया उनको आज उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है बाकी बचे लोगों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करके उपकरण दिया जाएगा यह पुनीत कार्य निरंतर चलता रहेगा। नेकी घर टीम के मनजीत गुप्ता ने बताया कि ऐसे पुनीत कार्य हमारी टीम विगत कई वर्षों से करती चली आ रही है और आगे भी तमाम क्षेत्रों में कैंप लगा कर करती रहेगी लोगों से अपील भी किया कि आपके आसपास यदि ऐसे दिव्यांगजन एवं वृद्ध जन हो जिन्हें उपकरण की आवश्यकता हो तो तत्काल टीम से संपर्क करें उनका रजिस्ट्रेशन करवा ताकि उन्हें भी बुढ़ापे में या दिव्यांगता की स्थिति में सहयोग प्रदान किया जा सके यह एक पुनीत कार्य है जिसमें हम सभी को चढ़ बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
आज कार्यक्रम में भारत सरकार मंत्रालय से हरिशंकर सिंह,सुकेत वर्मा व टीम के राहुल विश्वकर्मा,डब्लू,रामाशीष वर्मा, डॉ सर्वेश कुमार,डॉ जी एच कादरी,डॉ आर एन प्रजापति,रामकुमार विश्वकर्मा,संजय सिंह,मिथिलेश सिंह,गौरव सिंह डंपी,आदेश कुमार,निशांत शर्मा,एकलाख आदि लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment