हिमाचल प्रदेश के चार नगर निगमों- धर्मशाला, पालमपुर, मंडी और सोलन के चुनाव नतीजे आ गए हैं. इन परिणामों में BJP ने मंडी, धर्मशाला और सोलन में शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना परचम लहराया है, वहीं पालमपुर नगर निगम में कांग्रेस को बढ़त मिली है. मंडी में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है. कुल 14 वार्डों में से भाजपा ने 12 पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है.
सोलन में भाजपा ने 10 सीटें जीतकर बढ़त बनाई. वहीं, कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आई हैं. धर्मशाला निगम में भी भाजपा ने 11 सीट जीत कर कांग्रेस को पांच सीटों में समेट दिया. जबकि पालमपुर, चारों नगर निगमों में से ऐसा रहा जहां 15 में से 11 सीट जीतकर कांग्रेस ने अपनी साख बचाई.
