वेब सीरीज ‘ब्राउन’ को लेकर करिश्मा कपूर का खुलासा

करिश्मा कपूर वेब सीरीज ‘ब्राउन’ में रीटा ब्राउन के किरदार में नजर आने वाली हैं। 5 जून को ओटीटी पर रिलीज होने वाली इस सीरीज को लेकर करिश्मा ने हाल ही में कई खुलासे किए हैं। पहले करिश्मा ने इस रोल के लिए मना कर दिया था, लेकिन अब वह रीटा ब्राउन बनकर ओटीटी पर तलहका मचाने के लिए तैयार हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर जल्द ही एक नई सस्पेंस थ्रिलर सीरीज ‘ब्राउन’ में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज 5 जून को ZEE5 पर रिलीज होगी। हाल ही में इसका ट्रेलर सामने आया था। एएनआई से बातचीत के दौरान करिश्मा ने बताया कि जब शुरुआत में उन्हें यह रोल मिला, तो उन्होंने मना कर दिया था।

दरअसल, करिश्मा ने सोचा था कि वह इतने दिनों के लिए कोलकाता जाकर ‘ब्राउन’ की शूटिंग कैसे करेंगी। लेकिन जब वह डायरेक्टर अभिनय देव से मिलीं और अपने किरदार को गहराई से समझा, तो उन्होंने तुरंत हां कह दिया।

करिश्मा कपूर अपनी नई वेब सीरीज ‘ब्राउन’ में रीटा ब्राउन के किरदार में नजर आएंगी। करिश्मा इस शो में एक पुलिस अफसर का रोल कर रही हैं, जो शराब की आदी है और अपने पुराने दुखों से जूझ रही है। करिश्मा के मुताबिक, उनका किरदार अंदर से टूटा हुआ है, लेकिन बाहर से बेहद मजबूत है। करिश्मा ने कहा, ‘दर्शकों को इसमें कुछ नया देखने को मिलेगा।’

अपने करियर पर बात करते हुए करिश्मा कपूर ने कहा कि उन्होंने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। अब वह बहुत ज्यादा काम नहीं करना चाहतीं। वह सिर्फ वही प्रोजेक्ट्स चुनती हैं, जो सीधे उनके दिल को छूते हैं।

Leave a Comment