फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 मई 2026 जनपद में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के अंतर्गत भूमि क्रय एवं अर्जन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी सदर तथा तहसीलदार सदर मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न ग्रामों में चल रहे भूमि खरीद एवं अभिलेखीय कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा में यह सामने आया…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद, लिंक एक्सप्रेसवे भूमि अधिग्रहण मामले में दो लेखपालों पर कार्य में लापरवाही बरतने पर गिरी गाज
फर्रुखाबाद, 16 मई 2026: जनपद में प्रस्तावित लिंक एक्सप्रेसवे के लिए भूमि क्रय और अर्जन कार्यों में लापरवाही बरतने वालों पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कार्य के प्रति शिथिलता और लापरवाही बरतने के दोषी पाए जाने पर डीएम ने लेखपाल नीवकरौरी प्रवीन दुबे तथा लेखपाल मदनपुर महेश्वर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बैठक में विभिन्न ग्रामों में भूमि खरीद एवं अभिलेखीय कार्यों की प्रगति का बिंदुवार परीक्षण…
संकिसा / फर्रुखाबाद : भिक्षु डॉ. तेजवरो महाथेरो जी के जन्म दिवस पर हुआ विशेष सुत्त पाठ ।
अभिधम्म स्थली संकिसा स्थित अचल चैत्य स्तूप पर डॉ. भिक्षु तेजवरो महाथेरो जी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष आयोजन भिक्षु आलोक, सह सचिव संकिसा भिक्षु संघ तथा संयोजक डॉ. भिक्षु धम्मपाल महाथेरो, अध्यक्ष, संकिसा भिक्षु संघ डॉ. भिक्षु नन्दरतन महाथेरो सचिव संकिसा भिक्षु संघ द्वारा हुआ भंते आनन्दकीर्ति ने सुत्त पाठ आदि की व्यवस्थाओं को भलीभांति व्यवस्थित करने में सहयोग किया। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन भूपेंद्र शाक्य, आदर्श शाक्य, नरेंद्र शाक्य अनुरोध, तथा विवेक शाक्य द्वारा किया गया। भिक्षु संघ को दान विजय रतन, संगम, सुशील शाक्य,डॉ. सुमित…
फर्रुखाबाद:डीएम डॉ.अंकुर लाठर ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की, लापरवाही पर जताई नाराजगी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 डॉ.अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी गर्भवती महिलाओं की समयबद्ध जांच सुनिश्चित की जाए। जनपद में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) के कम चिन्हीकरण पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने…
फर्रुखाबाद:पीडीए जनजागरण अभियान में गरजे डॉ. जेपी वर्मा, बोले— “2027 में भाजपा के अहंकार को जनता देगी जवाब”
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए जन जागरण एवं सदस्यता अभियान के तहत भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. जेपी वर्मा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और पीडीए को 2027 के चुनाव का सबसे बड़ा जनआंदोलन बताया।अभियान के तहत बझेरा मलिक पट्टी, कतरौली पट्टी, खेरे नगला, तलैया नगला, पैगूपुर और ककरिया सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया गया। गांव-गांव पहुंचकर सपा नेताओं ने…
फर्रुखाबाद:विधिक सेवा दिवस एवं विधिक जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वावधान में विधिक सेवा दिवस एवं विधिक जागरूकता दिवस के अवसर पर मेजर एसडी सिंह पीजी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, बैकुंठ धाम बेवर रोड फर्रुखाबाद में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता तथा महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायाधीश श्रीमती बिंदिया भटनागर द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन…
फर्रुखाबाद में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग शिविर का चतुर्थ सत्र आयोजित, प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग शिविर के चतुर्थ सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में भारत आज विश्व की मजबूत अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है और वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि भारत की बढ़ती ताकत से कुछ देश विरोधी और अस्थिरता फैलाने वाली शक्तियां परेशान हैं, जिन्हें विपक्ष का सहयोग…
फर्रुखाबाद:जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर मीडिया कर्मियों को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जनगणना-2027 के प्रथम चरण से पूर्व संचालित स्व-गणना अभियान के तहत जनपद के समस्त मीडिया कर्मियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों को जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि भारत सरकार द्वारा 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक स्व-गणना अभियान चलाया जा…
फर्रुखाबाद: महिला आरोग्य समिति निभाएगी डायरिया नियंत्रण में अहम भूमिका, बच्चों को दिया गया बचाव का संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 आगामी 16 जून से शुरू होने वाले “डायरिया रोको अभियान” को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम के तहत शहर के मोहल्ला कूंचा भवानी दास में नगरीय स्वास्थ्य केंद्र रकाबगंज की चिकित्साधिकारी डॉ. शोभा सक्सेना की अध्यक्षता में महिला आरोग्य समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में महिला आरोग्य समिति की सदस्यों को डायरिया नियंत्रण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही…
फर्रुखाबाद के चर्चित मुकदमे में महिला अभियुक्त गिरफ्तार, जहानगंज पुलिस ने की कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जहानगंज पुलिस टीम ने कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 271/2025 से संबंधित वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को मुखबिर की सूचना पर पकड़ते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण…
फर्रुखाबाद:भाकियू टिकैत ने किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 भारतीय किसान यूनियन टिकैत, फर्रुखाबाद द्वारा शुक्रवार को किसान नेता एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय नेकपुर चौरासी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों एवं संगठन पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तथा किसानों के हित में किए गए उनके संघर्षों और योगदान को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य ने कहा कि आज के युवाओं…
फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने नवाबगंज में नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में की शिरकत
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य ने नगर पंचायत नवाबगंज में आयोजित नामित सभासदों के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता कर नव नियुक्त सभासदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान विधायक ने नामित सभासद श्री बालवीर कठेरिया, श्रीमती पिंकी भारद्वाज एवं श्री संजीव गुप्ता को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल पद तक सीमित नहीं होती, बल्कि जनता की समस्याओं के समाधान, विकास कार्यों को गति देने और समाजहित में कार्य करने…
फर्रुखाबाद:एसपी आरती सिंह ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिस कर्मियों को किया अनुशासन के लिए ब्रीफ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। इस दौरान पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी, यातायात शाखा, पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मी तथा प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई। साथ ही परेड के दौरान अनुशासन एवं नियमों के पालन…
फर्रुखाबाद: पारुल तरार होंगी जनपद की नई नगर मजिस्ट्रेट, पहले भी निभा चुकी हैं अहम जिम्मेदारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 जनपद को एक बार फिर अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी पारुल तरार की सेवाएं मिलने जा रही हैं। शासन द्वारा पारुल तरार को फर्रुखाबाद का नया नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। पारुल तरार इससे पहले भी फर्रुखाबाद में एसडीएम पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने सख्त प्रशासनिक कार्यशैली, कानून व्यवस्था पर मजबूत पकड़ और जनता से सीधे संवाद के कारण अलग पहचान…
फर्रुखाबाद: पुलिस लाइन में SJPU एवं AHT की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, बाल सुरक्षा और मानव तस्करी रोकथाम पर हुआ मंथन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 जनपद रिज़र्व पुलिस लाइन के सभागार में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के कुशल निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में एसजेपीयू (SJPU) एवं एएचटी (AHT) की मासिक प्रशिक्षण, समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने की।बैठक में बच्चों से संबंधित विशेष रेस्क्यू अभियान, भिक्षावृत्ति एवं बाल श्रम की रोकथाम, मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही गुमशुदा बालक एवं बालिकाओं की…
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 150 किलो लहन नष्ट, 30 लीटर कच्ची शराब बरामद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के आदेश पर जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 कुमार गौरव सिंह ने अपनी टीम के साथ विभिन्न शराब दुकानों और संदिग्ध क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया।अभियान के दौरान कम्पोजिट शराब दुकानों में नेकपुर खुर्द, हथियापुर, साहबगंज और बीबीगंज का औचक निरीक्षण…
फर्रुखाबाद:चाचूपुर जटपुरा में युवक का शव मिलने पर बवाल, महिलाओं पर लाठीचार्ज के आरोप; आसपा ने उठाई कार्रवाई की मांग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 जनपद के थाना राजेपुर क्षेत्र के चाचूपुर जटपुरा गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बृजेश लोधी का शव शराब ठेके के पास पुलिया के नीचे नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। घटना के बाद परिजनों ने शराब ठेके के सेल्समैन पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही गांव में भारी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं एकत्र हो गईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने शराब ठेका हटाने की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर…
फर्रुखाबाद:एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत किसानों को मिलेगा भारी अनुदान, ट्रैक्टर से मशरूम यूनिट तक योजनाओं का लाभ
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत किसानों को आधुनिक कृषि एवं बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं पर अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। परियोजना आधारित बागवानी मशीनीकरण योजना के तहत ट्रैक्टर (20 बीएचपी तक), पॉवर ट्रिलर, पॉवर नैपसेक स्प्रेयर, इकोफ्रेंडली लाइट ट्रैक तथा पुराने बागों के जीर्णोद्धार पर कुल लागत का 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। वहीं मौनपालन से जुड़ी इकाइयों पर कुल लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान अनुमन्य किया गया है।प्री-हार्वेस्ट प्रबंधन योजना के तहत हाईटेक नर्सरी…
फर्रुखाबाद:नारायण आश्रम में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, 15 से होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 जनपद के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने की। बैठक में आगामी 15 एवं 16 मई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी एवं कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग…
फर्रुखाबाद: कायमगंज में दर्दनाक हादसा ओवरलोड बालू डंपर ने छात्रा को रौंदा, हालत नाजुक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 जनपद के कायमगंज क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार और ओवरलोड बालू से भरे डंपर ने एक छात्रा को कुचल दिया। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसका हाथ और पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने डंपर के परिचालक को पकड़कर जमकर पीट दिया।जानकारी के अनुसार कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव मझोला निवासी 17…
