फर्रुखाबाद:जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया को लेकर मीडिया कर्मियों को किया गया जागरूक

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में जनगणना-2027 के प्रथम चरण से पूर्व संचालित स्व-गणना अभियान के तहत जनपद के समस्त मीडिया कर्मियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सूचना अधिकारी के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने मीडिया प्रतिनिधियों को जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्व-गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि भारत सरकार द्वारा 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक स्व-गणना अभियान चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।इस अवसर पर अधिकारियों ने स्व-गणना पोर्टलसेल्फ एन्यूमरेशन पोर्टल⁠पर ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रदर्शन भी किया। मीडिया कर्मियों को पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाओं, आवश्यक दस्तावेजों तथा चरणबद्ध तरीके से स्व-गणना करने की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित पत्रकारों से स्वयं पोर्टल पर स्व-गणना भी कराई गई।जिला सूचना एवं सम्पर्क अधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की कि वे आमजन को स्व-गणना अभियान के प्रति जागरूक करें और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने में सहयोग दें, ताकि जनगणना प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।कार्यक्रम में मौजूद मीडिया कर्मियों ने स्व-गणना अभियान की सराहना करते हुए इसे जनसहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।