फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई। इस दौरान पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी, यातायात शाखा, पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिसकर्मी तथा प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों एवं प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट एवं चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से दौड़ कराई। साथ ही परेड के दौरान अनुशासन एवं नियमों के पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
परेड निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल-112 कार्यालय, मेस, परिवहन शाखा, बैरक एवं क्वार्टर गार्ड का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन एवं सजगता के साथ करने के निर्देश दिए।
