फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 समाजवादी पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पीडीए जन जागरण एवं सदस्यता अभियान के तहत भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान सपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. जेपी वर्मा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और पीडीए को 2027 के चुनाव का सबसे बड़ा जनआंदोलन बताया।अभियान के तहत बझेरा मलिक पट्टी, कतरौली पट्टी, खेरे नगला, तलैया नगला, पैगूपुर और ककरिया सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया गया। गांव-गांव पहुंचकर सपा नेताओं ने लोगों को पार्टी की नीतियों और पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) संदेश से जोड़ने का प्रयास किया।डॉ. जेपी वर्मा ने कहा कि प्रदेश का किसान अपनी उपज का उचित मूल्य न मिलने से परेशान है, जबकि युवा वर्ग लगातार पेपर लीक जैसी घटनाओं से निराश और आक्रोशित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान हटाकर धर्म और जाति की राजनीति कर रही है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav द्वारा दिया गया पीडीए का संदेश अब केवल एक राजनीतिक नारा नहीं रह गया है, बल्कि यह सामाजिक न्याय और अधिकारों की लड़ाई का बड़ा आंदोलन बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में यही आंदोलन भाजपा के अहंकार को चुनौती देगा।कार्यक्रम के दौरान लाल सिंह लोधी, लालाराम वर्मा, राकेश दुबे, हरपाल सिंह बाथम, जबर सिंह कठेरिया, कमलेश कठेरिया, अखिलेश सक्सेना, विपिन राजपूत एडवोकेट, अतुल सिंह राजपूत एडवोकेट और गौरव राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद:पीडीए जनजागरण अभियान में गरजे डॉ. जेपी वर्मा, बोले— “2027 में भाजपा के अहंकार को जनता देगी जवाब”
