कन्नौज: राज्य मंत्री बनने के बाद जिले में प्रथम आगमन पर कैलाश सिंह राजपूत का भव्य स्वागत

 
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनने के उपरांत प्रथम बार कन्नौज आगमन पर तिर्वा विधायक लोकप्रिय जननेता एवं राज्य मंत्री माननीय कैलाश सिंह राजपूत का जनपद में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पाल चौराहा कट पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने माल्यार्पण कर तथा भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान समर्थकों एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने राज्य मंत्री को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास में उनके योगदान की सराहना की।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास एवं प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत का जनसेवा के प्रति समर्पण एवं विकासवादी सोच प्रदेश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्री कैलाश सिंह राजपूत के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा जनता को सरकार की योजनाओं का अधिक लाभ प्राप्त होगा।