फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जुलाई 2026 आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश महोदय के आदेश एवं जिलाधिकारी महोदया डॉ॰अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी०पी० गुप्ता के नेतृत्व में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 22.07.2026 को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी द्वारा मय स्टाफ कायमगंज क्षेत्र में स्थित संदिग्ध ग्राम ममापुर में दबिश कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 22 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 100 किलोग्राम लहन बरामद की गई। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 01अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके साथ ही विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देशी शराब दुकान मऊ रशीदाबाद, अहमदगंज,अजमतपुर, सुल्तानगंज खरैटा, समैचीपुर चितार, साधौ सराय एवं कम्पोजिट शॉप सुल्तानगंज खरैटा की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, pos मशीन से बिक्री एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया तथा देशी दुकानों की कैंटीन की भी सघन जांच की गई।संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।
अभियान के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान अभिलेखों से किया गया तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।
इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।
जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
