फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 भारतीय किसान यूनियन टिकैत, फर्रुखाबाद द्वारा शुक्रवार को किसान नेता एवं किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय नेकपुर चौरासी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे किसानों एवं संगठन पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तथा किसानों के हित में किए गए उनके संघर्षों और योगदान को याद किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य ने कहा कि आज के युवाओं को बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के पदचिन्हों पर चलना चाहिए और उनके विचारों एवं उद्देश्यों को गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा टिकैत ने किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और संघर्ष की राह दिखाई।प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य एवं कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने कहा कि जो किसान बाबा टिकैत को सच्ची श्रद्धांजलि देना चाहते हैं, उन्हें संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक किसानों को जोड़ना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किसानों के हित में जो भी आंदोलन किए, उनमें सफलता प्राप्त की।जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने बाबा टिकैत को नमन करते हुए कहा कि अब जिले का किसान जागरूक हो चुका है और अपने अधिकार लेना सीख गया है। उन्होंने कहा कि अब कोई भी सरकार किसानों का उत्पीड़न नहीं कर सकती, क्योंकि बाबा टिकैत ने किसानों को संघर्ष की ताकत दी है। उन्होंने लिंक एक्सप्रेसवे आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि संगठन ने किसानों के हित में लड़ाई लड़ी और सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए।उन्होंने कहा कि संगठन की हर लड़ाई बाबा टिकैत के स्मरण के साथ शुरू होती है और सभी कार्यकर्ता उनके बताए रास्ते पर चलकर किसानों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लें। इस दौरान उन्होंने उन जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों पर नाराजगी भी जताई जो कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए।कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला सचिव सुशील दीक्षित ने की।इस अवसर पर कानपुर मंडल पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, संजीव सोमवंशी, जिला महासचिव अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत, पुजारी कटियार, सुग्रीव पाल, बिजनेश यादव, गुड्डू यादव, दिनेश सिंह, कश्मीर गंगवार, सोनू सोमवंशी, रामप्रकाश पाल, टिंकू यादव, सतीश कठेरिया, राजू सिंह, अजीत सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद:भाकियू टिकैत ने किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की 15वीं पुण्यतिथि पर किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम
