फर्रुखाबाद के चर्चित मुकदमे में महिला अभियुक्त गिरफ्तार, जहानगंज पुलिस ने की कार्रवाई

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 मई 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जहानगंज पुलिस टीम ने कोतवाली फतेहगढ़ में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 271/2025 से संबंधित वांछित महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी महिला को मुखबिर की सूचना पर पकड़ते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चंदर के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तार अभियुक्ता के खिलाफ कोतवाली फतेहगढ़ में बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं 55/111(2)/230/232/248बी/308(6)/61(2)(ए)/351(3)/356(1) के तहत मुकदमा दर्ज है।क्या है मामलापुलिस के मुताबिक 11 अक्टूबर 2025 को वादी अजय चौहान निवासी बधौआ थाना कोतवाली फतेहगढ़ द्वारा दी गई तहरीर तथा एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में अवधेश मिश्रा समेत अन्य लोगों को नामजद किया गया था। जांच के दौरान महिला अभियुक्ता की संलिप्तता सामने आने पर उसे वांछित घोषित किया गया था।पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासागिरफ्तार अभियुक्ता ने पूछताछ में बताया कि उसने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर निजी, आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए लोगों के खिलाफ झूठे साक्ष्य तैयार किए। आरोप है कि गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कराने और फंसाने की धमकी देकर लोगों से धन उगाही की जाती थी। पुलिस इस पूरे गिरोह की गतिविधियों और अन्य संभावित मामलों की भी जांच कर रही है।अन्य मामलों की भी खंगाली जा रही जानकारीपुलिस के अनुसार अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और अन्य जनपदों व थानों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमकार्रवाई में थाना जहानगंज प्रभारी निरीक्षक पूनम अवस्थी, कांस्टेबल सोनू सिंह, अनुज कुमार, अभिषेक सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा गौतम तथा कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह शामिल रहे।