फर्रुखाबाद में पूर्व विधायक के घर ब्लास्ट मामला: घायल भैयालाल चौहान की इलाज के दौरान मौत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अप्रैल 2026 जनपद के कोतवाली क्षेत्र के नाला मछरट्टा में स्थित सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर हुए ब्लास्ट के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल हुए पूर्व प्रधान उदय प्रताप सिंह उर्फ भैयालाल चौहान निवासी नूरपुर, थाना मऊदरवाजा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घटना के बाद भैयालाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें कानपुर रेफर किया गया…

फर्रुखाबाद में डीआईजी ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, पेंशनर्स ने भेंट की भगवान बुद्ध की प्रतिमा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर की अध्यक्षता में समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद में घटित अपराधों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालयी कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाया जाए, जिससे आम जनता को बेहतर पुलिस सेवा मिल सके। साथ ही अपराध की…

फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाने में डीआईजी हरीश चन्दर का दौरा, साइबर हेल्प डेस्क व किड्स जोन का लोकार्पण।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर ने जनपद फतेहगढ़ के थाना मऊदरवाजा का दौरा कर गार्द की सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने थाना परिसर में किए गए सौंदर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया तथा साइबर हेल्प डेस्क और किड्स जोन का विधिवत लोकार्पण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, शस्त्रागार, भोजनालय एवं आवासीय बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए, साथ ही…

फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में कानून व्यवस्था पर मंथन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने की समीक्षा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज पुलिस लाइन फतेहगढ़ में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर, कायमगंज विधायिका डॉ. सुरभि एवं भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद राजपूत उपस्थित रहे। इस दौरान हरीश चंदर (डीआईजी), पुलिस अधीक्षक आरती सिंह एवं जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के साथ जनपद की सुरक्षा व्यवस्था,…

फर्रुखाबाद: 06 अप्रैल स्थापना दिवस को लेकर भाजपा की तैयारी बैठक संपन्न, सेवा भाव से मनाया जाएगा कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 को आवास विकास कॉलोनी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में आगामी 6 अप्रैल को होने वाले भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी नवनियुक्त पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस सेवा भाव के रूप में…

फर्रुखाबाद में दो अनुभवी शिक्षकों का सेवानिवृत्ति पर सम्मान, शिक्षा क्षेत्र में दिया अमूल्य योगदान

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद के शिक्षा जगत के लिए आज का दिन भावुक और गौरवपूर्ण रहा, जब दो वरिष्ठ एवं समर्पित शिक्षकों ने अपनी लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त की। वर्षों तक विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने वाले इन शिक्षकों के योगदान को सहकर्मियों एवं ग्रामीणों ने सराहा। प्राथमिक विद्यालय नगला चरन, नवाबगंज में तैनात रहे हेड टीचर बांकेलाल शाक्य वर्ष 1999 में नियुक्त हुए थे। ग्राम जिराऊ, पोस्ट पैथान, ब्लॉक नवाबगंज के निवासी बांकेलाल शाक्य ने अपने कार्यकाल में शिक्षा के स्तर को ऊंचाइयों…

फर्रुखाबाद में स्कूल वाहनों पर सख्ती: 1–15 अप्रैल तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान, अनफिट वाहन होंगे सीज

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्कूल वाहनों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया जाएगा, जिसमें सभी स्कूल वाहनों की सघन जांच होगी और अनफिट पाए जाने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग द्वारा विकसित पोर्टल पर सभी विद्यालयों को अपने-अपने स्कूल वाहनों का पूरा…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद में अपराध नियंत्रण के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना अमृतपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर के निर्देशन में थाना अमृतपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने…

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत दो अभियुक्तों को सजा, पॉक्सो कोर्ट का सख्त फैसला

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान एवं “मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण” के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों में प्रभावी पैरवी का असर अब साफ दिखाई दे रहा है। फतेहगढ़ पुलिस, मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन पक्ष की सशक्त पैरवी के चलते दो अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है। पहले मामले में अभियुक्त रमले उर्फ जितेन्द्र पुत्र मुखराम, निवासी चुरसाई थाना जहानगंज, के विरुद्ध वर्ष 2017 में धारा 506, 363, 366,…

फर्रुखाबाद में आर्म्स एक्ट के तीन मामलों में सख्त सजा, अदालत ने अभियुक्तों को 3-3 वर्ष कारावास व जुर्माने से दंडित किया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी का परिणाम सामने आया है। जनपद फतेहगढ़ में आर्म्स एक्ट के तीन अलग-अलग मामलों में न्यायालय ने अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए सख्त सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना नवाबगंज क्षेत्र में पंजीकृत तीन मामलों—मु0अ0सं0 347/2015, 376/2015 एवं 377/2015—में पुलिस द्वारा विवेचना पूरी कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था। इन मामलों में अभियुक्त मूलचन्द लोधी, जबर सिंह…

फर्रुखाबाद:राजेपुर पुलिस ने चोरी का सोलर पम्प सेट बरामद कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 09/2026 से संबंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी किया गया सोलर पम्प सेट बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, दिनांक 19 नवंबर 2025 को वादी द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। वादी ने बताया था कि उसके ट्यूबवेल पर लगा…

फर्रुखाबाद: नवाबगंज थाने का डीआईजी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चन्दर द्वारा जनपद फतेहगढ़ के थाना नवाबगंज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गार्द की सलामी ली और थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, शस्त्रागार, भोजनालय एवं आवासीय बैरकों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा जनसुनवाई को…

फर्रुखाबाद:शमशाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 31 मार्च 2026 जनपद के शमशाबाद क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक बार फिर किसानों का आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के आधा सैकड़ा से अधिक पदाधिकारी और कार्यकर्ता गाँव मंझना स्थित शमशाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाकियू नेताओं ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की।…

फर्रुखाबाद में युवती से मारपीट व छेड़खानी का आरोप, FIR दर्ज कराने के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 जनपद के जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दानमंडी की रहने वाली एक युवती ने मारपीट, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के आरोप में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने हेतु मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थिनी दिव्या पुत्री शिवशंकर कश्यप के अनुसार, दिनांक 22 मार्च 2026 को शाम करीब 7 बजे गांव के ही ओमशंकर, सतीश, उमाशंकर (पुत्रगण गिरीश) एवं राजकुमार (पुत्र रघुनाथ) ने एकजुट होकर उसके साथ मारपीट की। युवती का आरोप है कि जब उसकी…

फर्रुखाबाद में छात्रवृत्ति एवं पारिवारिक लाभ वितरण कार्यक्रम, हजारों छात्र-छात्राओं को मिली राहत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा ‘छात्रवृत्ति एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ वितरण कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं और कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत कुल 912 आवेदन स्वीकृत किए गए। वहीं, सभी वर्गों के 51,564 छात्र-छात्राओं को 3,883 लाख रुपये की छात्रवृत्ति राशि उनके आधार सीडेड बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की…

फर्रुखाबाद:दहेज हत्या प्रकरण में पति गिरफ्तार, मोहम्मदाबाद पुलिस की कार्रवाई

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने दहेज हत्या से जुड़े एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, यह मामला मु0अ0सं0 66/2026 के अंतर्गत दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85/80(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम (DP Act) की धारा 3/4 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। आरोपी राहुल यादव, निवासी…

फर्रुखाबाद में “ऑपरेशन कन्विक्शन” का असर: तीन मामलों में आरोपियों को सख्त सजा, 7 साल तक कारावास

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत अपराधियों को सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० लखनऊ के निर्देशन में थाना प्रभारियों, मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन पक्ष की सक्रियता से तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को अदालत ने दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है। पहले मामले में थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हैवतपुर गढ़िया निवासी रनवीर, जनवेश उर्फ जनवीर यादव, संजय और शैलेश को धारा 323/34 व…

फर्रुखाबाद: आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन, सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में संगठन को मिला विस्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 जनपद के अशोक हॉल, झौनी नगला जसमई दरवाजा में आम आदमी पार्टी (AAP) के तत्वावधान में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष (रोहिलखंड) इंजीनियर मोहम्मद हैदर, प्रांतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार, बरेली के जिला अध्यक्ष राम सिंह मौर्य, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन शर्मा तथा युवा नेता वाहिद खान मौजूद…

फर्रुखाबाद में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर फूटा गुस्सा, महंगी किताबों और जबरन वसूली के खिलाफ प्रदर्शन।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 जनपद में निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर महंगी किताबें और अन्य शैक्षिक सामग्री खरीदने का दबाव बनाने के खिलाफ सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। बड़ी संख्या में अभिभावकों, सामाजिक संगठनों और व्यापारिक प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर स्कूलों की कथित मनमानी के खिलाफ आवाज बुलंद की। फर्रुखाबाद विकास मंच के जिला अध्यक्ष भईयन मिश्रा के आह्वान पर आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिले के कई निजी विद्यालय अभिभावकों को प्राइवेट…

फर्रुखाबाद में स्कूलों की मनमानी पर सख्ती, छात्रों को किताब-ड्रेस खरीदने के लिए मजबूर करना गैरकानूनी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 30 मार्च 2026 जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय ने जिले के विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी पर कड़ा रुख अपनाया है। प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह सामने आया है कि कुछ विद्यालयों के प्रधानाचार्य छात्रों को कॉपी, किताबें, ड्रेस, बेल्ट, टाई और जूते आदि विद्यालय से ही खरीदने के लिए बाध्य कर रहे हैं, जो कि शासन के स्पष्ट निर्देशों के विपरीत है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, किसी भी छात्र या अभिभावक को शैक्षिक सामग्री किसी विशेष स्थान या विद्यालय से खरीदने के…