फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना जहानगंज पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना जहानगंज पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध या अन्य उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता लें। साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और छात्राओं को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, साइबर ठगी से बचाव तथा आत्मरक्षा के उपाय भी बताए गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सरकार और पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है तथा मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना है।थाना जहानगंज पुलिस द्वारा चलाए गए इस जागरूकता अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की और महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की गई।