फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 मई 2026 भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन के जिला अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी महोदया से मुलाकात कर छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान संगठन की ओर से बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जी की तस्वीर भी भेंट की गई। जिलाधिकारी ने किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।बैठक के दौरान भाकियू टिकैत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि किसी भी योजना में सर्किल रेट बढ़ना किसानों के हित में होता है। उन्होंने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे में जा रही जमीनों के सर्किल रेट में बढ़ोतरी किसानों की ऐतिहासिक जीत है, जिससे किसानों को लगभग 300 से 400 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।अजय कटियार ने बताया कि लिंक एक्सप्रेसवे की जमीनों के उचित मुआवजे को लेकर संगठन पिछले एक वर्ष से लगातार संघर्ष कर रहा था। इस दौरान करीब 190 बैठकों का आयोजन किया गया। उन्होंने हथियापुर में आयोजित महापंचायत का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित जिले भर से लगभग 20 हजार किसान शामिल हुए थे।उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी, बुंदेलखंड जोनल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, कानपुर मंडल अध्यक्ष रवी प्रताप सिंह समेत आसपास के जिलों के पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिसके लिए संगठन उनका आभारी है।जिला अध्यक्ष ने बराकेशव की चकबंदी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि चकबंदी किसानों के समन्वय और वोटिंग के आधार पर ही होनी चाहिए। प्रशासन को वोटिंग प्रतिशत पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि चकबंदी नहीं चाहने वाले किसानों की जीत हुई थी। इसी आधार पर चकबंदी प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, ब्रजेश गंगवार, संजीव सोमवंशी, जिला महासचिव अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, जिला सचिव सुशील दीक्षित, बिजनेश यादव, जिला प्रचार मंत्री गुड्डू यादव, मुकेश शर्मा, अजीत सोमवंशी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद:भाकियू टिकैत ने डीएम को सौंपा छह सूत्रीय मांग पत्र, लिंक एक्सप्रेसवे में सर्किल रेट बढ़ना किसानों की ऐतिहासिक जीत
