लखीमपुर खीरी : मेडिकल कॉलेज की हॉस्पिटल विंग जल्द होगी क्रियाशील, डीएम ने दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जिले के बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज की हॉस्पिटल विंग को जल्द से जल्द पूरी क्षमता के साथ संचालित करने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचकर हॉस्पिटैलिटी ब्लॉक-ए, बी एवं सी का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के साथ अस्पताल संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा चिन्हित कमियों की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देश…

लखीमपुर खीरी : वृद्ध की रुकी पेंशन चालू कराने को डीएम खुद बने सहारा

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) शुक्रवार को विकास भवन के औचक निरीक्षण में डीएम अंजनी कुमार सिंह का संवेदनशील, सख्त प्रशासनिक चेहरा एक साथ देखने को मिला। समाज कल्याण विभाग में निरीक्षण के दौरान शहर के निर्मल नगर निवासी वृद्ध सूरज प्रसाद वर्मा ने कई माह से वृद्धावस्था पेंशन न मिलने की शिकायत डीएम से की। मामला गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली। जांच में पता चला कि ई-केवाईसी न होने के कारण पेंशन रुकी हुई थी। इस पर डीएम ने मौके…

लखीमपुर खीरी : लिलौटी नाथ मंदिर में विकास कार्यों का सीडीओ ने किया निरीक्षण

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) प्रसिद्ध शिव मंदिर लिलौटी नाथ में इन दिनों विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। सीडीओ अभिषेक कुमार की अभिनव पहल और सतत निगरानी के चलते मंदिर परिसर एवं आसपास क्षेत्र तेजी से नए स्वरूप में ढल रहा है। वर्षों से लंबित बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण कार्य अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह है। शुक्रवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस…

लखीमपुर खीरी : केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ मीडिया संवाद कार्यक्रम

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के आबकारी एवं मद्यनिषेध मंत्री श्री नितिन अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा देश के विकास के विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश सिंह, मनोज वर्मा, जिला…

लखीमपुर खीरी : ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप एवं माइक्रोड्रिल आधारित कान की सर्जरी की हुई शुरुआत

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय, लखीमपुर खीरी के नाक-कान-गला (ईएनटी) विभाग में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप एवं माइक्रोड्रिल आधारित कान की सर्जरी की शुरुआत की गई। इसी क्रम में ईएनटी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मनोज शर्मा द्वारा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के कोली की उपस्थिति में टिम्पैनोप्लास्टी (कान के पर्दे का पुनर्निर्माण) एवं मास्टॉइडेक्टॉमी (कान के पीछे की हड्डी में संक्रमण एवं गलाव की सफाई) की शल्य प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। इसके साथ ही उन्नत ईएनटी सेवा जनपद को समर्पित…

लखीमपुर खीरी : 14 जून को 15 केंद्रों पर होगी जीआईसी प्रवक्ता पद के लिए परीक्षा, डीएम ने ली बैठक

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जिले में 14 जून को आयोजित होने वाली प्रवक्ता (महिला/पुरुष) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा जिले के 15 केंद्रों पर एक पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित होगी। इस परीक्षा में 6257 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और…

लखीमपुर खीरी : विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने किया शुभारंभ, पिलाई पहली खुराक

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जनपद के बच्चों को रतौंधी एवं अंधापन, कुपोषण जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को ‘विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम’ का शुभारंभ किया गया। अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्यारेपुर में आयोजित विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने फीता काट कर किया की। डॉ इरा श्रीवास्तव द्वारा आराध्या (22) माह, लक्ष्मी (5) वर्ष, एलिना (4) वर्ष को विटामिन ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का आगाज किया…

लखीमपुर खीरी : दूसरे दिन सख्त पहरे में संपन्न हुई यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा, डीएम-एसपी रहे भ्रमणशील

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा 2025 दूसरे दिन सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान दोनों पालियों में कुल 13248 अभ्यर्थियों में से 9856 ने परीक्षा दी जबकि 3392 अनुपस्थित रहे। परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, एडीएम (न्यायिक) सहित नोडल अधिकारी व सेक्टर…

लखीमपुर खीरी : जिला जज व डीएम-एसपी ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण,परखी खाने की गुणवत्ता

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कारागार की साफ-सफाई तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने के लिए मंगलवार को जिला जज शिव कुमार सिंह व डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने संयुक्त रुप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की पड़ताल की। इस दौरान सीजेएम प्रमोद कुमार यादव, प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगेश कुमार यादव मौजूद रहे। जिला जज, डीएम-एसपी ने पुरुष और महिला बंदी ग्रह में जाकर बंदियों का हालचाल जाना एवं…

लखीमपुर खीरी : पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न कराने हेतु डीएम एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) जिलाधिकारी श्री अंजनी कुमार सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० ख्याति गर्ग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन की तैयारियों के दृष्टिगत राजकीय इण्टर कॉलेज, गाँधी इण्टर कॉलेज तथा स्वामी सहजानन्द इण्टर कॉलेज का भ्रमण किया। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्कूल परिसर में पहुंचकर परीक्षा केंद्र के रूप में बनाए जा रहे व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा हॉल, प्रवेश द्वार, बाहर निकासी गेट, CCTV कैमरों की कार्यप्रणाली, बिजली व्यवस्था, पेयजल…

लखीमपुर खीरी : फरधान पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निर्देशन तथा श्रीमान् सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में थाना फरधान पुलिस टीम ने रविवार को चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को गोमती प्रसाद पुत्र स्वर्गीय मायाराम द्वारा थाना फरधान में तहरीर दी गई थी…

लखीमपुर खीरी : दुधवा नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए बना हुआ है आकर्षण का केंद्र

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद लखीमपुर खीरी में स्थित दुधवा नेशनल पार्क पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पर्यटक बड़ी संख्या में दुधवा के घने जंगलों का रुख कर रहे हैं। यहां की हरियाली, ठंडी हवा, जंगल सफारी और दुर्लभ वन्यजीव पर्यटकों को प्रकृति के बेहद करीब ले जाते हैं। गर्मी के मौसम में जहां शहरों का तापमान लोगों को परेशान कर देता है वहीं दुधवा नेशनल पार्क का प्राकृतिक वातावरण लोगों को सुकून और रोमांच दोनों का अनुभव कराता है। नेपाल सीमा से…

लखीमपुर खीरी : सरायन नदी में फंसे गोवंश को भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बचाया, बीडीओ पर लगाए गंभीर आरोप

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सरायन नदी में एक फंसे गोवंश के डूबने की सूचना मिलने पर भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचकर नगर पालिका गोला की टीम और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं सहित जेसीबी की मदद से फंसे गोवंश को सुरक्षित सरायन नदी से बाहर निकाला। जिलाध्यक्ष ने बताया सरायन नदी में एक गोवंश पानी में फंसकर लगातार तड़प रहा था। इसकी सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक कुंभी के खंड विकास अधिकारी से फोन…

लखीमपुर खीरी : संपूर्ण समाधान दिवस पर एसपी सीडीओ ने सुनी समस्याए, निस्तारण के दिए निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) शनिवार को जनपद के प्रत्येक तहसील स्तर पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तहसील मोहम्मदी पर उपस्थित रहकर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की गई । इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध रूप से निस्तारण करने तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण…

लखीमपुर खीरी : पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने ली शपथ

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएमओ कार्यालय के सभागार में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष यह संगोष्ठी ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम पर आधारित रही, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी सीएमओ डॉ. एसपी मिश्रा ने की। संगोष्ठी के दौरान पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए उपस्थित सभी स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण जागरूकता, संरक्षण और संवर्धन को लेकर सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। प्रभारी सीएमओ डॉ एसपी मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में…

लखीमपुर खीरी : विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस लाइन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। डॉ.ख्याति गर्ग ने परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पौधे पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वृक्ष न केवल प्रदूषण को नियंत्रित करते हैं, बल्कि भावी…

लखीमपुर खीरी : एलईडी वैन से गांव-गांव पहुंचेगा विकास का संदेश, जनकल्याण अभियान को मिली रफ्तार

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में 05 जून से 21 जून तक चलाए जा रहे समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान को गति देने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने व्यापक तैयारी की है। इसी क्रम में गुरुवार को दो एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया जो गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेंगी। कार्यक्रम में विधायक सदर योगेश वर्मा एवं सीडीओ अभिषेक कुमार ने संयुक्त रूप से…

लखीमपुर खीरी : भाजपा जिला कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया यूपी के मुख्यमंत्री का जन्मदिन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता की अगुवाई में तमाम पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी, कर्मयोगी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएं की गईं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं…

लखीमपुर खीरी : विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में उत्साह के साथ मनाया गया एक पेड़ माँ के नाम

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान पूरे जोश, उल्लास और भावनात्मक सहभागिता के साथ मनाया गया। जिले भर में वृक्षारोपण कार्यक्रमों की श्रृंखला चली, जिसमें प्रशासन, शिक्षा संस्थान, सुरक्षा बल और आमजन सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिले में एक दिन में लक्ष्य 15 लाख 86 हजार पौधे रोपकर पर्यावरण दिवस मना। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक चले इस अभियान में सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों व जागरूक नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधों…

लखीमपुर खीरी : पलिया विधायक ने थारू समाज की बेटियों के साथ मनाया यूपी के सीएम का जन्मदिन

लखीमपुर खीरी : शुक्रवार को पलिया विधायक रोमी साहनी ने थारू समाज की बेटियों के साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विधायक ने थारू समाज की बेटियों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार…