आज दिनांक 21 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन टिकैत फर्रुखाबाद संगठन द्वारा कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ पर किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पर सुबह से ही एकत्रित होने लगे जिससे जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए किसानों की सभा कुछ घंटे ही चली थी जिला प्रशासन ने वार्ता का प्रस्ताव दिया जिसके बाद जिला अध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नगर मजिस्ट्रेट पारूल तरार से वार्ता के लिए पहुंचा सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई और 8 जुलाई को दिए मांग पत्र को भी शामिल किया और काफी समय चर्चा चली जिसमें राष्ट्रीय मांग पत्र जो कि 15 सूत्रीय एवं 13 सूत्री जिला स्तरीय मांग पत्र पर भी चर्चा हुई समाचार लिखे जाने तक वार्ता चल रही थी जिला अध्यक्ष सभी समस्याओं को तुरंत निस्तारण पर डटे है | इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिला कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी,कानपुर मंडल पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला प्रवक्ता गोपी शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष विमलेश् शाक्य, बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम स ब्रजेश गंगवार, अशोक यादव जिला महासचिव अभय यादव, जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत, जिला सचिव बिजनेस यादव, सदर तहसील अध्यक्ष रामप्रकाश पाल, कायमगंज तहसील अध्यक्ष कश्मीर गंगवार,ब्लॉक अध्यक्ष टिंकू यादव, सतीश कठेरिया,प्रदीप यादव,शिवराम शाक्य,
फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किसानों की मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
