छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी ने मंगलवार (21 जुलाई) को धरना शुरू कर दिया. प्रियंका गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता वहां मौजूद हैं और धरना जारी है. इस बीच आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना साधा है.
अपने एक्स पोस्ट में संजय सिंह ने आरोप लगाया, “CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर धरने पर बिठा दिया.”
