लखीमपुर खीरी : फरधान पुलिस द्वारा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय खीरी के निर्देशन तथा श्रीमान् सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के प्रत्यक्ष पर्यवेक्षण में थाना फरधान पुलिस टीम ने रविवार को चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को गोमती प्रसाद पुत्र स्वर्गीय मायाराम द्वारा थाना फरधान में तहरीर दी गई थी कि दिनांक 05/06/2026 की रात्रि में उनके घर से हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या UP31AP 3787) अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इस सूचना पर थाना फरधान में मु0अ0सं0 206/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत दर्ज किया गया था। चोरी की गई मोटरसाइकिल की बरामदगी एवं चोर की धरपकड़ के लिए थाना पुलिस सक्रियता से छानबीन कर रही थी। दिनांक 07.06.2026 दिन रविवार को दूरभाष पर निरीक्षक मेघराज, 3 BN SSB, लखीमपुर खीरी से सूचना प्राप्त हुई कि उनके द्वारा मरियाघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया है। सूचना मिलते ही थाना फरधान की पुलिस टीम शिकायतकर्ता गोमती प्रसाद के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता ने मौके पर अपनी मोटरसाइकिल की पूर्ण पहचान की और पुष्टि की कि यह वही वाहन है जिसकी चोरी उनके घर से हुई थी। 3 BN SSB द्वारा तैयार किए गए प्रॉपर्टी सीज/एप्रीहेन्सन मेमो के अनुसार मोटरसाइकिल व आरोपी को थाना फरधान पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुस्लिम खान पुत्र जाबिर खान निवासी रंगीला नगर थाना कोतवाली सदर जिला खीरी के रूप में हुई है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, रि0का0 शिवम कुमार, रि0का0 गब्बर सिंह रहे।

Leave a Comment