लखीमपुर खीरी : शुक्रवार को पलिया विधायक रोमी साहनी ने थारू समाज की बेटियों के साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर विधायक ने थारू समाज की बेटियों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, कानून व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, महिला, युवा और व्यापारी वर्ग तक पहुँच रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।
कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रधान, पूर्व प्रधान एवं थारू समाज के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी : पलिया विधायक ने थारू समाज की बेटियों के साथ मनाया यूपी के सीएम का जन्मदिन
