कासगंज :जिला अधिकारी प्रणयसिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वयन समिति की बैठक आयोजित

कासगंज, 21 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)। जिलाधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति (डी.एल.सी.सी.) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा के साथ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित लखपति महिला कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभिन्न विभागों के साथ अभिसरण की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि जनपद कासगंज में 7,112 लखपति महिलाओं के सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभागों की योजनाओं में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर लाभान्वित करना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें स्थायी आजीविका के अवसर प्राप्त हों, उनकी आय में वृद्धि हो तथा महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित किया जा सके।
उपायुक्त स्वतः रोजगार ने लखपति महिला कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करते हुए विभिन्न विभागों के साथ अब तक हुए अभिसरण की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ किए जा रहे अभिसरण की जानकारी प्रस्तुत की।
समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं का प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जाएबैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, उप कृषि निदेशक, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, जिला समन्वयक कौशल विकास, निदेशक आरसेटी, भूमि संरक्षण अधिकारी, प्रभारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, सहायक निबंधक सहकारिता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक तथा समस्त जिला मिशन प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment