लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता की अगुवाई में तमाम पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं के साथ उत्तर प्रदेश के यशस्वी, कर्मयोगी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएं की गईं। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। प्रदेश की प्रगति एवं समृद्धि के लिए उनका समर्पित नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सदैव स्वस्थ रहें तथा उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर उन्नति और विकास के नए आयाम स्थापित करता रहे।जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम में आए हुए उपस्थित सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
लखीमपुर खीरी : भाजपा जिला कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया यूपी के मुख्यमंत्री का जन्मदिन
