लखीमपुर खीरी : जिला सड़क सुरक्षा पर डीएम ने ली बैठक, दिए सख्त निर्देश

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाएं जाने, यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक का संयोजन, संचालन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड (तृतीय) के अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार यादव और एआरटीओ शांति भूषण पांडे ने संयुक्त रूप से किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने जिले में घटित दुर्घटनाओ का विश्लेषण करते हुए नए ब्लैक स्पॉट एवं बनरेबल लोकेशन चिन्हित करने…

लखीमपुर खीरी : गोला विधायक संग सीडीओ सड़कों पर उतरे,ट्रैफिक जाम से निजात का रोडमैप तैयार

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गोला शहर में बढ़ते यातायात दबाव और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सोमवार को गोला विधायक माननीय अमन गिरी ने सीडीओ अभिषेक कुमार और पीडब्ल्यूडी अफसरों के साथ खुद सड़कों पर उतरकर गोला नगर की रोड़ इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर और व्यवस्थित करने को लेकर रिंग रोड कार्ययोजना पर अधिकारियों से चर्चा की साथ ही हाल ही में स्वीकृत पीपीपी मॉडल पर आधारित बस स्टेशन के लिए बाहर विस्थापित करने को लेकर अधिकारियों से वार्तालाप की और नवीन बस स्टेशन हेतु…

लखीमपुर खीरी : सकुशल संपन्न हुई होमगार्ड परीक्षा- 2026, प्रशासन ने ली राहत की सांस

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) उप्र होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2026 के तीसरे और अंतिम दिन जनपद में 16 परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा निगरानी में दोनों पाली की परीक्षा दी। इस दौरान दोनों पालियों में बुलाए गए 13056 में से 10052 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 3004 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट सतत भ्रमणशील…

लखीमपुर खीरी : गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग, गोला एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) लखीमपुर खीरी की इकाई द्वारा भारतीय बजरंग दल व अन्य हिंदू संगठनो सहित नगर के जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में गौ संरक्षण एवं गौ सम्मान आहवान अभियान को लेकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को सम्बोधित ज्ञापन गोला उपजिलाधिकारी महोदया प्रतीक्षा त्रिपाठी को सौंपा गया। ज्ञापन में गौ माता को “राष्ट्र माता” एवं “राष्ट्रीय पशु” घोषित किए जाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि भारत में गौ माता को धार्मिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत पूजनीय माना जाता…

लखीमपुर खीरी : दूसरे दिन होमगार्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क,डीएम-एसपी ने केंद्रों का लिया जायजा

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) उप्र होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2026 के दूसरे दिन जनपद में 16 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा निगरानी में दोनों पाली की परीक्षा दी। इस दौरान दोनों पालियों में बुलाए गए 13056 में से 10100 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 2956 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा…

लखीमपुर खीरी : पुलिसकर्मियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह,487 रिक्रूट आरक्षियों ने ली देश सेवा की शपथ

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद खीरी के रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में रविवार को 487 रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण उपरांत भव्य ‘दीक्षांत परेड’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस गौरवशाली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री किरन एस पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक खीरी श्रीमती ख्याति गर्ग द्वारा की गई।समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा परेड के निरीक्षण के साथ हुआ।प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 487 रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासन और उच्चस्तर के तालमेल का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक…

लखीमपुर खीरी : खीरी मेडिकल कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, मेधावियों का हुआ सम्मान

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय देवकली में आयोजित उत्तर प्रदेश के पहले अंतरराष्ट्रीय मेडिकल अल्ट्रूइज्म सम्मेलन में उस समय गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब मेधावी छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया। सदर विधायक योगेश वर्मा, डीएम अंजनी कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने कॉलेज के पहले बैच में प्रथम वर्ष में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं क्रमशः अखिलेश यादव, छवि गुप्ता, मनीषा वर्मा व उदा खान को सम्मानित किया।…

लखीमपुर खीरी : खीरी में संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारी, डीएम की अध्यक्षता में बनी रणनीति

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) खीरी में बाढ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने और उनके प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से शनिवार की देर शाम डीएम अंजनी कुमार सिंह ने विधायक योगेश वर्मा, रोमी साहनी की मौजूदगी में अफसरों संग सम्बन्धित विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों के सम्बन्ध में अटल सभागार में जिलास्तरीय बाढ़ स्टेरिंग ग्रुप बैठक ली, अफसरों को सम्भावित बाढ़ को देखते हुए कारगर और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक योगेश वर्मा और रोमी साहनी…

लखीमपुर खीरी : विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन

​लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर संविलियन विद्यालय (सदर) में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर और खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र वर्मा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मलेरिया जागरूकता रैली को रवाना किया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2015 से 2025 के बीच भारत में मलेरिया के मामलों में 80 प्रतिशत और मृत्यु दर में 78…

लखीमपुर खीरी : होमगार्ड परीक्षा 2026 को लेकर प्रशासन सतर्क,डीएम एसपी ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) उत्तरप्रदेश होमगार्ड के पदों पर एनरोलमेंट 2026 के पहले दिन जनपद में 16 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को अभ्यर्थियों ने कड़ी सुरक्षा निगरानी में दोनों पाली की परीक्षा दी। इस दौरान दोनों पालियों में बुलाए गए 13056 में से 9970 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए जबकि 3086 ने गैर हाजिर रहकर परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को सकुशल बनाने के लिए डीएम अंजनी कुमार सिंह, एसपी डॉ ख्याति गर्ग समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। वही स्टेटिक…

लखीमपुर खीरी : हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का समापन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, सर्वोदय नगर, बांकेगंज रोड गोला में चल रही भागवत कथा शनिवार को संपन्न हो गई। कथा के समापन पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। भागवत कथा का आयोजन ओम प्रकाश वैश्य परिवार की ओर से करवाया गया था। कथा व्यास मयंक शेखर पांडे ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई।…

लखीमपुर खीरी : डीएम ने झोपड़ी में रहने वाले टॉपर उमाशंकर को पहनाई सफलता की माला, दी बधाई

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में 93.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप करने वाले झोपड़ी में रहने वाले उमाशंकर के घर जब डीएम अंजनी कुमार सिंह पहुंचे, तो पूरा गांव मानो एक उत्सव में बदल गया। जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी का सफर तय कर डीएम सीधे गांव रामनगर बगहा पहुंचे। घाघरा नदी के किनारे स्थित कच्ची झोपड़ी के सामने जब प्रशासनिक काफिला रुका, तो लोग हैरान रह गए। लेकिन असली भावुक पल तब आया जब जिले के मुखिया खुद खटिया…

लखीमपुर खीरी : खीरी में नए डीएम अंजनी कुमार सिंह ने संभाली कमान, गिनाई प्राथमिकताएं

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) लखीमपुर जनपद में 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर कोषागार मे विधिवत् रूप से पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह मैनपुरी के जिलाधिकारी रह चुके हैं। नवागत जिलाधिकारी का प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली साथ ही अपनी प्राथमिकताएं भी स्पष्ट कर दी। नवागत जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान…

लखीमपुर खीरी: शहीद वीर अब्दुल हमीद जी के प्रतिमा पर पहलगाम में आतंकी हमला में शहीद हुये लोगों की कांग्रेशियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की

गोला गोकर्ण नाथ : शहीद वीर अब्दुल हमीद जी के प्रतिमा पर पहलगाम में आतंकी हमला में शहीद हुये लोगों की कांग्रेशियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके परकांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री प्रहलाद पटेल,जिला प्रभारी कंट्रोल रूम इकबाल अहमद खान, जिला उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा, जिला सचिव मनीष वर्मा, सुधीर शुक्ला ,पप्पू बाजपेई, अफजल शाह, शोएब अहमद, अतीक अहमद (रिंकू), राकेश विश्वकर्मा समेत दर्जनों कांग्रेसी ने श्रद्धांजलि अर्पित की.

लखीमपुर खीरी : ईंटों से ढका मिला सरकारी हैंडपंप, पानी को तरस रहे लोग

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) मिल रोड स्थित मोहल्ला कुमारन टोला में नगर पालिका और जल निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक सरकारी हैंडपंप ईंट और पत्थरों (मलबे) से ढका हुआ मिला, जबकि भीषण गर्मी में इलाके के लोग पानी के लिए परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हैंडपंप पहले से ही खराब पड़ा हुआ था, लेकिन उसकी मरम्मत कराने के बजाय उसे ईंटों और मलबे से ढक दिया गया, जिससे समस्या और बढ़ गई है।मामले की सूचना मिलने पर भारतीय बजरंग दल…

लखीमपुर खीरी : पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता एवं जन सहयोग से सुरक्षित बचाई गई कई जिंदगियां

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) मंगलवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में आग लगने की आकस्मिक घटनाएं सामने आईं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद, स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और जागरूक नागरिकों के साझा प्रयासों और अदम्य साहस से आग पर काबू पाया गया और जनहानि को रोक लिया गया। थाना हैदराबाद: ग्राम बांसबेरिया में लगभग 32 घरों में आग लगने की सूचना मिली। थाना मझगई: ग्राम मुन्ना पुरवा में लगभग 30 झोपड़ियों में आग का प्रसार हुआ। थाना मितौली: ग्राम किरमानी में भूसे के ढेर सहित दो स्थानों पर…

लखीमपुर खीरी : दुधवा, किशनपुर व कतर्नियाघाट में ‘स्मार्ट गाइड’ से आसान होंगी पर्यटकों की राहें, साइनेज पर 3.11 करोड़ से अधिक खर्च

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) उत्तर प्रदेश के तराई की हरियाली में सफर करने वाले पर्यटकों को अब रास्ता ढूंढने में भटकना नहीं पड़ेगा और न ही जरूरी जानकारी के लिए परेशान होना होगा। जंगल के बीच से गुजरते रास्ते हों या वन्यजीवों से जुड़ी अहम सूचनाएं, सब कुछ अब आसान और सुव्यवस्थित तरीके से उपलब्ध होगा। पर्यटकों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार दुधवा टाइगर रिजर्व, किशनपुर और कतर्नियाघाट जैसे प्रमुख इको टूरिज्म स्थलों पर आधुनिक साइनेज लगाने जा रही है।…

लखीमपुर खीरी : मानवता की सेवा के लिए अंगदान महादान, लखीमपुर मेडिकल कॉलेज में मेडिकल टूरिज्म कॉन्फ्रेंस का आयोजन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) जनपद के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (ASMC) में आगामी 25 और 26 अप्रैल 2026 को अंगदान और चिकित्सा परोपकारिता (Medical Altruism) जैसे महत्वपूर्ण विषय पर एक भव्य राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोफेसर (डॉ.) वाणी गुप्ता ने एक प्रेस वार्ता के दौरान इस आयोजन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस दो दिवसीय समागम का मुख्य उद्देश्य समाज में अंग एवं ऊतक दान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को ‘परोपकारार्थमिदं शरीरम्’ के…

लखीमपुर खीरी : डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तहसील सदर के लोक सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने एसपी डॉ ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार, सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों…

लखीमपुर खीरी : ऐतिहासिक चैती मेला के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने गोला गौरव सम्मान की प्रतिभाओं का किया अभिनंदन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) ऐतिहासिक मेला चैती के समापन एवं गोला गौरव सम्मान समारोह कार्यक्रम बृहस्पतिवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रदेश महामंत्री भाजपा उ०प्र० एवं विधान परिषद सदस्य मा० अनूप गुप्ता रहे। कार्यक्रम अध्यक्ष समाजसेवी एवं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी रहे। विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य गांधी स्मारक उ.मा. विद्यालय एवं पूर्व मुख्य चयनकर्ता हॉकी उत्तर प्रदेश श्री विश्वनाथ सिंह रहे। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों…