फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद में आगामी महत्वपूर्ण त्योहारों एवं विभिन्न परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के अंतर्गत व्यापक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। यह आदेश 09 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगा, जब तक कि राज्य सरकार या सक्षम प्राधिकारी द्वारा इसे निरस्त न किया जाए। इन अवसरों को देखते हुए लिया गया निर्णय प्रशासन ने यह कदम डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती, चन्द्रशेखर आज़ाद जयंती, परशुराम जयंती, बुद्ध…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद: नमस्ते इंडिया डेयरी के खिलाफ किसानों का धरना, 43 हजार की कथित लूट का आरोप
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) फर्रुखाबाद संगठन के नेतृत्व में नमस्ते इंडिया दुग्ध डेयरी के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। किसानों ने डेयरी पर दूध खरीद में अनियमितता और आर्थिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए। धरने के दौरान जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार ने आरोप लगाया कि डेयरी किसानों से दूध किलो के बजाय लीटर में खरीदती है, जिससे प्रत्येक लीटर पर 30 से 60 मिलीलीटर अतिरिक्त दूध लिया जाता है। उन्होंने इसे किसानों के साथ खुली लूट बताया। अरविंद गंगवार के अनुसार,…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में महिलाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं अन्य सुरक्षा सेवाओं का उपयोग करें।…
फर्रुखाबाद पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस सहित युवक गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद फर्रुखाबाद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में की गई। दिनांक 13 अप्रैल 2026 को वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर…
फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बकरी चोरी कांड का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बकरी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन बकरे, 1500 रुपये नकद, एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0.2 के तहत जिले में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” आयोजित, महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर हुआ मंथन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में मिशन शक्ति 5.0.2 के अंतर्गत “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुआ, जिसे उपस्थित जनसमूह ने ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कायमगंज की माननीय विधायक श्रीमती सुरभि गंगवार उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, जिला विकास अधिकारी श्याम…
फर्रुखाबाद में योजनाओं की समीक्षा बैठक, डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी और आयुष्मान कार्ड पर दिया जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद में सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी ग्राम प्रधानों के साथ फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों से योजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री शीघ्र पूर्ण कराई जाए। उन्होंने कहा कि…
फर्रुखाबाद में संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल, क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय ने बुजुर्ग महिला की सुनी फरियाद
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 “पुलिस केवल अनुशासन ही नहीं, बल्कि सेवा का भी नाम है” — इस कथन को चरितार्थ करते हुए फर्रुखाबाद में एक मानवीय और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम/यातायात ऐश्वर्या उपाध्याय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग महिला की मदद के लिए स्वयं आगे कदम बढ़ाया। दरअसल, जनसुनवाई के लिए पहुंची एक बुजुर्ग महिला शारीरिक असमर्थता के कारण कार्यालय की सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ थीं। जैसे ही इस बात की जानकारी क्षेत्राधिकारी ऐश्वर्या उपाध्याय को हुई,…
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह, नवदंपत्ति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 जनपद के ग्राम नगला सुभानखां, पोस्ट खिमसेपुर निवासी सपना पुत्री श्री राजीव कुमार शाक्य का विवाह जनपद मैनपुरी के ग्राम देवीनगर, पोस्ट कुरावली निवासी दीपक पुत्र श्री रामवीर शाक्य के साथ बौद्ध रीति-रिवाज से विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर बौद्ध परंपरा के अनुसार दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार संपन्न कराया गया, जिसमें त्रिशरण एवं पंचशील के सिद्धांतों को अपनाते हुए नवदंपत्ति को जीवन में समानता, करुणा और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। संस्कार के उपरांत धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा…
फर्रुखाबाद में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, लापरवाही पर चौकी इंचार्ज हटाए गए
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अप्रैल 2026 जनपद में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कई पुलिसकर्मियों के कार्यभार में बदलाव किया है। लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी इंचार्ज स्तर पर कड़ा कदम उठाते हुए तत्काल प्रभाव से जिम्मेदारियां बदली गई हैं। बीती रात जारी आदेश के अनुसार कायमगंज क्षेत्र के चौकी प्रभारी बलवीर सिंह डांगी को उनके पद से हटाकर मानीटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं घुमना चौकी प्रभारी अमित कुमार गुप्ता…
फर्रुखाबाद: पवन कुशवाहा बने समीक्षा अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 जनपद के अमृतपुर तहसील अंतर्गत ग्राम राजपुर निवासी श्री पवन कुशवाहा जी को लखनऊ सचिवालय में समीक्षा अधिकारी (Review Officer) के पद पर नियुक्ति मिलने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण सफलता से परिवार, गांव तथा क्षेत्रवासियों में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई है। पवन कुशवाहा की इस उपलब्धि पर तथागत सामाजिक समिति (TSS) के टीम पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समिति के सदस्यों ने कहा कि यह…
फर्रुखाबाद: सिद्धार्थ शाक्य की भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में इंजीनियर पद पर नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 जनपद के कायमगंज क्षेत्र के ग्राम कूईयाबूट, बाईपास रोड निवासी मनोज कुमार शाक्य के पुत्र सिद्धार्थ शाक्य ने अपनी मेहनत और लगन से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सिद्धार्थ शाक्य का चयन भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airport Authority of India) के मानव संसाधन प्रबंधन निदेशालय में इंजीनियरिंग (सिविल) पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिवारजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने सिद्धार्थ की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। तथागत सामाजिक समिति…
फर्रुखाबाद: कायमगंज में ‘लव जिहाद’ के विरोध में निकली बाइक रैली, जन-जागरण का दिया संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 हिंदू बेटी बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को कायमगंज नगर में ‘लव जिहाद’ के विरोध में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली सामाजिक जन-जागरण और जन-आंदोलन के उद्देश्य से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। रैली का नेतृत्व नगर संयोजक सुधांशु पांडेय ने किया। बाइक रैली गमा देवी मंदिर से प्रारंभ होकर पुरानी गल्ला मंडी चौराहा, जटवारा रोड, ट्रांसपोर्ट चौराहा, पटवन गली, पुल ग़ालिब, मेन बाजार, बड़ा चौराहा और गंगा…
फर्रुखाबाद: 24 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी सफलता: नाबालिग युवती को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 शहर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले वांछित अभियुक्त को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने पीड़िता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, आलोक सिंह के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई। कोतवाली फर्रुखाबाद में वादी की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 73/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद में महिलाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, छेड़छाड़ तथा अन्य अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090, 112…
फर्रुखाबाद में अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्ती, 3 ट्रक सीज, 8 वाहनों के चालान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, फतेहगढ़ के नेतृत्व में एआरटीओ और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 03 ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया, जबकि 08 अन्य बड़े वाहनों का चालान किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ओवरलोडिंग और अवैध खनन से न…
फर्रुखाबाद के कृष्णा पैलेस में कराटे एसोसिएशन का शुभारंभ, डॉ. सुरभि रहीं मुख्य अतिथि
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 जनपद के कृष्णा पैलेस में आज कराटे एसोसिएशन के शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कायमगंज क्षेत्र की विधायक डॉ. सुरभि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुरभि ने कराटे जैसी अनुशासित खेल विधा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे खेल युवाओं में आत्मविश्वास, आत्मरक्षा की भावना और अनुशासन को विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि कराटे न केवल शारीरिक रूप से सशक्त बनाता है,…
फर्रुखाबाद: ऑपरेशन के बाद भी कार्यक्रम में सक्रिय रहीं रमला राठौर, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 अप्रैल 2026 फतेहगढ़ मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का भव्य कार्यक्रम दुर्गा पैलेस में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम कुल सात सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पराग दूध संघ के अध्यक्ष सतपाल, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, श्वेता दुबे और हिमांशु गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर ने की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा रमला राठौर का समर्पण और सक्रियता।…
फर्रुखाबाद:अमेठी कोहना में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भव्य आयोजन, महिला शिक्षा के महत्व पर दिया गया जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप, अमेठी कोहना फर्रुखाबाद के तत्वावधान में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शिवरतन सिंह शाक्य की अध्यक्षता में महात्मा ज्योतिबा फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने फुले जी के जीवन और उनके सामाजिक योगदान को विस्तार से…
फर्रुखाबाद में ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, 3 ट्रक सीज, 1.01 लाख रुपये जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती के निर्देशन में यह सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार की टीम ने मिलकर विभिन्न स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए ओवरलोड खनिज से लदे दो…
