फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 ग्राम पंचायत सिरौली में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री आईडी निर्माण एवं भूमि अधिग्रहण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों और किसानों की सहभागिता देखने को मिली। बैठक में जिलाधिकारी ने किसानों को संबोधित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी किसान 30 अप्रैल तक अपनी फार्मर रजिस्ट्री आईडी अनिवार्य रूप से बनवा लें। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयसीमा के बाद जिन किसानों की आईडी नहीं…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद: संकिसा में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, कार्यशाला में संगठन मजबूती पर दिया गया जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत शनिवार को नीव करौली मंडल की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन संकिशा स्थित अंदाज़ मैरिज हॉल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी शिवमहेश दुबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शिवमहेश दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1980…
फर्रुखाबाद में सपा कार्यालय पर महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 महान समाज सुधारक, ‘सत्यशोधक समाज’ के संस्थापक एवं शोषितों-वंचितों की आवाज़ के रूप में विख्यात महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती के अवसर पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय, फर्रुखाबाद में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महात्मा फुले के जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में व्याप्त जातिवाद, भेदभाव और कुरीतियों के…
मिर्जापुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले वरिष्ठ वकील की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश की आशंका
मिर्जापुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश के जनपद मिर्जापुर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां मॉर्निंग वॉक पर निकले एक वरिष्ठ वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटरा कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना नगर (कतवारु का पुरा मोहल्ला) में सुबह करीब 7:15 बजे 40 वर्षीय वकील राजीव सिंह उर्फ रिंकू सिंह रोज की तरह टहलने निकले थे। तभी बाइक सवार दो हमलावरों…
फर्रुखाबाद: थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थाना कमालगंज पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। अधिकांश शिकायतें राजस्व, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से…
फर्रुखाबाद में रामोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा, श्रद्धालुओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल फर्रुखाबाद के तत्वावधान में रामोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत एक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभा यात्रा शिव मंदिर सिरौली नवाबगंज से प्रारंभ होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभा यात्रा में भगवान श्रीराम के जयघोष, भक्ति गीतों और धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए चल रहे थे और जगह-जगह यात्रा का स्वागत भी किया गया। ग्रामीणों ने…
फर्रुखाबाद: अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर सख्ती, दो ट्रक सीज।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा, एआरटीओ फतेहगढ़ तथा यातायात पुलिस की टीम शामिल रही। टीम ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की, जिसमें खनन सामग्री से लदे…
फर्रुखाबाद: अमेठी कोहना में धूमधाम से मनाई गई सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की जयंती, युवाओं को मिला प्रेरणा संदेश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 आज हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप अमेठी कोहना के तत्वावधान में अखंड भारत के प्रथम चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य जी का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, युवा एवं सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य की प्रतिमा/चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। उपस्थित लोगों ने उनके अद्वितीय शौर्य, कुशल नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत मोहम्मदाबाद क्षेत्र में महिलाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या आपात स्थिति में वे तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090, तथा अन्य आपातकालीन…
फर्रुखाबाद में अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में सभी विवेचकों के साथ एक महत्वपूर्ण अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने जनपद में लंबित विवेचनाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी मामलों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और…
फर्रुखाबाद: अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एएसपी ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई और खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने…
फर्रुखाबाद में 1 मई को होने वाले बुद्ध महोत्सव के लिए विधायक सुशील शाक्य को दिया गया आमंत्रण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 जनपद में आगामी 1 मई 2026 को आयोजित होने वाले भव्य बुद्ध महोत्सव कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय शाक्य महासभा, फर्रुखाबाद इकाई के पदाधिकारियों ने अमृतपुर क्षेत्र के विधायक माननीय सुशील शाक्य को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु औपचारिक आमंत्रण दिया। आमंत्रण के दौरान महासभा के पदाधिकारियों ने बुद्ध महोत्सव के महत्व और कार्यक्रम की रूपरेखा से विधायक को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भगवान बुद्ध के विचारों,…
फर्रुखाबाद: स्टेट लेवल में प्रथम स्थान हासिल करने पर बेटी रौनक शाक्य का भव्य सम्मान
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 जनपद की होनहार बेटी रौनक शाक्य द्वारा स्टेट लेवल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अखिल भारतीय शाक्य महासभा, फर्रुखाबाद इकाई द्वारा उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महासभा की पूरी टीम ने रौनक शाक्य को धम्म पट्टिका पहनाकर, भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने रौनक शाक्य की इस उपलब्धि को जनपद के लिए गौरवपूर्ण बताया और कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का…
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदम्पति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को जनपद के ग्राम व पोस्ट राजेपुर टप्पामण्डल निवासी रंजनाकुमारी पुत्री श्री राकेश कुमार शाक्य एवं जनपद एटा के ग्राम गढ़ी पोस्ट खरसुलिया निवासी ध्रुव कुमार पुत्र श्री गेंदालाल शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार सादगीपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर बौद्ध परंपरा के अनुसार दोनों पक्षों की सहमति से दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार सम्पन्न हुआ, जिसमें समानता, आपसी सम्मान और वैचारिक स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर आधारित वैवाहिक जीवन का संकल्प दिलाया गया। विवाह कार्यक्रम में उपस्थित…
फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अप्रैल 2026 जनपद में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मऊदरवाजा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्दर के पर्यवेक्षण में थाना मऊदरवाजा पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग…
फर्रुखाबाद में लेखपाल संघ चुनाव सम्पन्न, 2 पदों पर चुनाव, 5 पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अप्रैल 2026 जनपद में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हो गए। चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत दो प्रमुख पदों पर मतदान कराया गया, जबकि पांच पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन घोषित किया गया। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की गई। चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर अभय द्विवेदी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सोनी मिश्रा विजयी घोषित हुए। वहीं अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों में कनिष्ठ…
फर्रुखाबाद में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक, पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अप्रैल 2026 जनपद में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए आज जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जनपद में चल रही पेयजल परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में जनपद में दो प्रमुख कार्यदायी संस्थाएं—मै० जी०वी०पी०आर० एवं मै० वी०टी०एल० गजा—पेयजल योजनाओं के निर्माण एवं संचालन…
फर्रुखाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर अहम बैठक, 11.74 लाख से अधिक मतदाता सूची में दर्ज
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में आज मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के वितरण एवं समीक्षा से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा करना रहा। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरुण कुमार सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इनमें…
फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026:जिले में ग्रामीण परिवहन को मिलेगा नया विस्तार, कई मार्गों पर संचालन को मंजूरी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनपद फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई, जिसमें सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित समिति के सभी सदस्य एवं आवेदक उपस्थित रहे। विशेष सचिव (परिवहन) उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ के पत्र संख्या 265/तीस-1-2026 के अनुपालन में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना…
फर्रुखाबाद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, जिलाधिकारी ने की पुष्टि की अपील
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अप्रैल 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद फर्रुखाबाद में चलाए गए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के सफल समापन के उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का विधिवत परीक्षण कर उनका निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं, जबकि अपात्र, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को…
