फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अप्रैल 2026 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद फर्रुखाबाद में चलाए गए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के सफल समापन के उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का विधिवत परीक्षण कर उनका निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं, जबकि अपात्र, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद: बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 जनपद के ग्राम बघौना निवासी स्वेता पुत्री श्री कमलेश शाक्य एवं जनपद औरैया के ग्राम कछपुरा निवासी विनोद कुमार पुत्र श्री सरमनलाल शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार सादगीपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। विवाह संस्कार का आयोजन पारंपरिक बौद्ध विधि-विधान के तहत किया गया, जिसमें सामाजिक समता, आपसी सम्मान एवं नैतिक जीवन मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर धर्मपाल सिंह बौद्ध द्वारा नवविवाहित जोड़े को दाम्पत्य जीवन के आदर्शों, कर्तव्यों एवं बौद्ध सिद्धांतों के पालन हेतु प्रेरित…
फर्रुखाबाद: फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती: 7 जनसेवा केंद्रों को नोटिस जारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने वाले जनसेवा केंद्रों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शासन स्तर से इस कार्य की लगातार समीक्षा के बावजूद अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए 7 जनसेवा केंद्र संचालकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। जिन जनसेवा केंद्रों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें विपिन जनसेवा केंद्र (पिपरगांव), भूप सिंह जनसेवा केंद्र (पिपरगांव), मुर्शीद राणा जनसेवा केंद्र…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 जनपद में चल रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कोतवाली फर्रुखाबाद पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 181 (महिला सहायता हेल्पलाइन) के बारे में…
फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी बंदी गृह का औचक निरीक्षण, महिला बंदियों को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह फतेहगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रजनीकांत, उपजिलाधिकारी फर्रुखाबाद एवं क्षेत्राधिकारी (यातायात) ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा नारी बंदी गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिला बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों…
फर्रुखाबाद: विद्युत लाइन से निकली चिंगारी बनी आग का कारण, किसानों की सूझबूझ से बची 50 बीघा गेहूं की फसल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 जनपद के नीवकरोरी पावर हाउस के पुठरी फीडर से जुड़ी विद्युत लाइन से निकली चिंगारी ने एक बड़ी घटना को जन्म दे दिया। आसलपुर निवासी किसान ओमकार पाल के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग तेजी से फैलते हुए आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेने लगी। स्थिति गंभीर होती देख खेतों में काम कर रहे। किसानों ने तुरंत साहस और एकजुटता का परिचय दिया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे…
फर्रुखाबाद: फॉर्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 253 कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में सभी किसानों, विशेषकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों की फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का कार्य अभियान के रूप में तेज़ी से चलाया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि योजना की अगली किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी फॉर्मर रजिस्ट्री आईडी तैयार हो चुकी होगी। जनपद स्तर पर इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक राजस्व ग्राम में कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि अधिक से अधिक…
फर्रुखाबाद: अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला, अरुण कुमार सिंह लखनऊ स्थानांतरित, गिरीश कुमार सिंह को मिली जिम्मेदारी।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस क्रम में अरुण कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर यातायात निदेशालय लखनऊ में नई तैनाती दी गई है। वहीं, गिरीश कुमार सिंह, जो वर्तमान में सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस आयुक्त के रूप में कमिश्नरेट आगरा में कार्यरत थे, उन्हें फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रशासनिक बदलाव को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और…
फर्रुखाबाद: सांप-सीढ़ी खेल के जरिए दिया डायरिया से बचाव का संदेश, बच्चों की सेहत पर विशेष जोर
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग लगातार जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मोहल्ला चिलपुरा स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में महिला आरोग्य समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता चिकित्सा अधिकारी डॉ. शोभा सक्सेना ने की। बैठक के दौरान डॉ. शोभा सक्सेना ने सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से लोगों को डायरिया से बचाव के बारे में सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों की देखभाल एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है…
फर्रुखाबाद: ग्रीष्म ऋतु में अग्निकांड से बचाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, जारी की गई एडवाइजरी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 जिले में बढ़ती गर्मी के साथ आग लगने की घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। विशेष रूप से गेहूं की फसल के समय खेतों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने आमजन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में लापरवाही के चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अग्निकांड की घटनाएं तेजी…
फर्रुखाबाद में आबकारी दुकानों के लिए ई-लॉटरी सम्पन्न, 13 दुकानों का हुआ पारदर्शी आवंटन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अप्रैल 2026 जनपद में आबकारी विभाग द्वारा देशी शराब, कम्पोजिट एवं भांग की दुकानों के व्यवस्थापन हेतु ई-लॉटरी प्रक्रिया कलेक्ट्रेट सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न कराई गई। यह प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ अधिकारियों की निगरानी में आयोजित की गई। ई-लॉटरी प्रक्रिया जिलाधिकारी एवं लाइसेंस प्राधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सदस्य श्री देवेन्द्र रावत (सहायक आबकारी आयुक्त) तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री जी.पी. गुप्ता की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। इस दौरान आबकारी विभाग के समस्त…
फर्रुखाबाद: आलू किसानों की समस्याओं को लेकर राजभवन पहुँचा प्रतिनिधिमंडल, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अप्रैल 2026 आलू किसानों की समस्याओं को लेकर चल रही “आलू किसान बचाओ यात्रा” के तहत किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ स्थित राजभवन पहुँचा और आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन सौंपकर किसानों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किसान नेता अशोक कटियार ने किया। उनके साथ प्रदेश संयोजक किसान आंदोलन अजय अनमोल, आलू निर्यातक सुधीर शुक्ला, सरदार पटेल युवा वाहिनी के अध्यक्ष अंशुल कटियार सहित राजीव यादव, संतोष कुमार, अरविन्द राजपूत, नितिन कुमार, आदेश यादव, आकाश कटियार और…
फर्रुखाबाद: खिरियामुकुंद में श्रद्धा के साथ हुआ परित्राण पाठ, दिवंगत माता जी को दी गई श्रद्धांजलि।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अप्रैल 2026 जनपद के विकासखंड मोहम्मदाबाद अंतर्गत ग्राम खिरियामुकुंद में आज एक भावपूर्ण कार्यक्रम के तहत तथागत सामाजिक समिति (TSS) के ग्राम पंचायत अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य उर्फ रामू की माता जी के निधन पर परित्राण पाठ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का संचालन धर्मपाल बौद्धाचार्य द्वारा विधिवत रूप से किया गया, जिसमें उन्होंने बुद्ध वचनों के माध्यम से शांति एवं सद्गति की कामना की। परित्राण पाठ के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके जीवन को…
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अप्रैल 2026 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में चल रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र की महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और बिना झिझक पुलिस…
फर्रुखाबाद: शराब के नशे में युवक की हत्या कर शव रेलवे पटरी पर फेंका, एक आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अप्रैल 2026 जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने एक गंभीर हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मु0अ0सं0 38/2026 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित आरोपी सनी पुत्र शैलेन्द्र सिंह निवासी ग्राम ऊंची गधेड़ी थाना नवाबगंज को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन के निर्देशन एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। घटना का…
फर्रुखाबाद: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 333 कार्मिकों पर कार्रवाई के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जनपद में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का कार्य अभियान के रूप में तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी किसानों, विशेष रूप से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को रजिस्ट्री से जोड़ना है, ताकि उन्हें योजना की आगामी किस्त का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके। भारत सरकार द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि योजना के तहत अगली किस्त केवल उन्हीं किसानों को प्रदान की जाएगी, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री आईडी…
फर्रुखाबाद: फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 54 लेखपालों का डीएम ने रोका एक दिन का वेतन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अप्रैल 2026 जनपद में फार्मर रजिस्ट्री कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा बुधवार को फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक की गई, जिसमें कार्य प्रगति संतोषजनक न मिलने पर सख्त कार्रवाई की गई। समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 07 अप्रैल 2026 को फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट शून्य दर्ज की गई थी। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली पर प्रश्न उठाए।…
फर्रुखाबाद: जिला जज से शहर कोतवाल दर्शन सिंह सोलंकी को बड़ी राहत, 7 दिन की सजा पर रोक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अप्रैल 2026 जनपद के शहर कोतवाल दर्शन सिंह सोलंकी को मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। जिला जज नीरज कुमार की अदालत ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) कोर्ट द्वारा सुनाई गई 7 दिन के कारावास की सजा पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह आदेश सजा सुनाए जाने के करीब 72 घंटे बाद जारी हुआ। मंगलवार दोपहर कोतवाल दर्शन सिंह सोलंकी अपने अधिवक्ता महेश यादव और बार एसोसिएशन के महासचिव कुंवर सिंह यादव के साथ जिला जज की अदालत में पेश हुए। उन्होंने एसीजेएम…
फर्रुखाबाद: नवाबगंज में सम्राट अशोक महान जयंती समारोह भव्य रूप से संपन्न, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अप्रैल 2026 नवाबगंज स्थित प्रेमा मैरिज हॉल में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य सेना के तत्वावधान में सम्राट अशोक महान की जयंती का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद ही नहीं, बल्कि दूर-दराज से आए युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम ने सामाजिक एकजुटता, जागरूकता और इतिहास के प्रति सम्मान का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. अनमोल शाक्य ने की। उनके नेतृत्व में आयोजित इस समारोह को सफल बनाने में आयोजन मंडल…
फर्रुखाबाद में विद्यालयों की मनमानी पर सख्ती, बीएसए ने जारी किए कड़े निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अप्रैल 2026 जनपद में विद्यालयों द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों पर पाठ्यपुस्तकें, कॉपियां, ड्रेस, बैग, बेल्ट, टाई, जूते आदि सामग्री विद्यालय से ही खरीदने का दबाव बनाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह मामला संज्ञान में आया, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से सभी विद्यालयों के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि…
