फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 मई 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) शमशाबाद के नगर अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत शमशाबाद में नामित सभासद बनाए गए जितेंद्र कुमार शाक्य के आवास पर समिति पदाधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण बैठक का भी आयोजन किया गया।
बैठक में समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य, नगर मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मवीर शाक्य, जिला सचिव संजय सिंह शाक्य, जिला सचिव घनश्याम शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम शाक्य सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के दौरान आगामी 24 मई 2026 दिन रविवार को
बैठक का आयोजन मां वैष्णो गेस्ट हाउस गंगा रोड शमशाबाद में प्रातः 11:00 बजे से होगी। शमशाबाद में आयोजित होने वाले समिति के कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नगर एवं ब्लॉक स्तर पर अधिक से अधिक पदाधिकारियों और समाज के लोगों को जोड़ने पर जोर दिया।
जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं नव-नामित सभासद जितेंद्र कुमार शाक्य ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए समाज हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
