फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मई 2026 जनपद मुख्यालय फर्रुखाबाद में बुधवार को बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार को सौंपा। ज्ञापन में पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों, घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भारी वृद्धि, गैस की किल्लत तथा स्मार्ट मीटर में कथित धोखाधड़ी जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
बहुजन मुक्ति पार्टी के नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। वहीं स्मार्ट मीटर को लेकर भी उपभोक्ताओं में असंतोष व्याप्त है। ज्ञापन के माध्यम से इन समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
इस दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष धनीराम पाल एडवोकेट, महामंत्री रामनिवास कठेरिया, भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राधेश्याम संत अलबेला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, रामबाबू वर्मा, अरविंद प्रताप सिंह एडवोकेट, सर्वेश कुमार एडवोकेट, अजय कुमार एडवोकेट सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
