फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ मंडल में भाजपा शक्ति केंद्र संयोजकों की बैठक संपन्न, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 भारतीय जनता पार्टी फतेहगढ़ मंडल की महत्वपूर्ण बैठक दुर्गा कॉलोनी स्थित मंडल अध्यक्ष श्रीमती रमला राठौर के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में फतेहगढ़ मंडल प्रभारी श्रीमती रश्मि दुबे ने शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ संगठनात्मक चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मंडल प्रभारी श्रीमती रश्मि दुबे ने सभी शक्ति केंद्र संयोजकों से अपने-अपने सेक्टरों में बूथ अध्यक्षों की बैठकें आयोजित कराने को कहा। साथ ही बैठक आयोजित करने की प्रक्रिया एवं उसका विवरण भी विस्तार से उपलब्ध कराया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है।

बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान बिटाना चौहान मंडल उपाध्यक्ष, रेखा सोमवंशी कोषाध्यक्ष, अनिल प्रताप सिंह मंडल उपाध्यक्ष, दिनेश प्रकाश सिंह मंडल उपाध्यक्ष, अंकुश वर्मा, मुकेश राजपूत, नीरज कटियार, हिमांशु श्रीवास्तव एवं मीडिया प्रभारी राहुल राठौर सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment