लखीमपुर खीरी : मेडिकल कॉलेज में आयोजित हुई आरटीआई पर गोष्ठी, पारदर्शिता पर जोर

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज) स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को आरटीआई अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई।राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश ने संस्थान पहुंचकर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं एमबीबीएस छात्रों को अधिनियम की जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा अरविंद गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, सरल एवं पारदर्शी सूचना उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि आरटीआई आवेदनों एवं शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा कि सूचना आयोग का उद्देश्य देश में सुशासन एवं पारदर्शिता की स्थापना करना है। उन्होंने गोष्ठी के आयोजन को उपयोगी एवं मार्गदर्शक बताया। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य डॉ. राजेश झिंगरान सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे। संचालन डॉ. इन्द्रेश राजावत ने किया।

Leave a Comment