फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 जनपद को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से शासन के निर्देशानुसार जून से सितंबर तक संचालित होने वाले “सम्भव अभियान 6.0” की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। अभियान के तहत गंभीर कुपोषित (SAM) बच्चों की पहचान, उपचार एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और आईसीडीएस विभाग संयुक्त रूप से कार्य करेंगे। अभियान के दौरान जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत वजन और लंबाई मापन कराया जाएगा। गंभीर…
Category: फ़र्रूख़ाबाद
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का अभियान तेज, रामपुर मझगांव में दबिश देकर 10 किलो लहन नष्ट
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में जनपद भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी टीम के साथ थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम रामपुर मझगांव में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके…
फर्रुखाबाद: गंगा दशहरा पर जिले में भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, 23 जून शाम 7 बजे से लागू रहेगी व्यवस्था
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर पंचालघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जनपद फतेहगढ़ में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा विशेष रूट डायवर्जन योजना लागू की गई है। यह व्यवस्था 23 जून 2026 की शाम 7:00 बजे से 24 जून 2026 को गंगा स्नान समाप्ति तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जनपदों से फतेहगढ़ आने वाले माल वाहनों जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर एवं लोडर आदि के आवागमन पर…
फर्रुखाबाद: हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में की थी युवक की हत्या
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 जनपद की कोतवाली कायमगंज पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में नामजद आरोपी रोहित उर्फ भीमा तथा उसके सहयोगी बालकिशन को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, कोतवाली कायमगंज में दिनांक 21 जून 2026 को मु0अ0सं0 163/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। यह मुकदमा ग्राम चिल्सरी निवासी शिवोज पुत्र कर्मवीर की तहरीर पर पंजीकृत किया गया…
फर्रुखाबाद:नाबालिग से छेड़छाड़ व जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजेपुर पुलिस की कार्रवाई
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 थाना राजेपुर पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस ने मु0अ0सं0 96/26, धारा 333/74/109/352/351(2) बीएनएस तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त विन्दरपाल पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम सीढ़े चकरपुर, थाना राजेपुर, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 20…
फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक 26 जून को, सामाजिक मुद्दों पर होगी चर्चा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 22 जून 2026 तथागत सामाजिक समिति (TSS) की मासिक बैठक ब्लॉक मोहम्मदाबाद में होगी जो दिनांक 26 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रातः 11:00 बजे शिवकुमार पुत्र श्री मोतीलाल के निजी निवास, बड़ा कछपुरा, मदनपुर, थाना मोहम्मदाबाद, जनपद फर्रुखाबाद में संपन्न होगी। बैठक में नगर पंचायत खिमसेपुर के मनोनीत सदस्य राघवेन्द्र सिंह शाक्य का सम्मान किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लॉक मोहम्मदाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शाक्य (पूर्व एसआई) तथा नगर पंचायत मोहम्मदाबाद के नगर अध्यक्ष बिपिन सैनी का स्वागत एवं सम्मान…
फर्रुखाबाद:एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-36 में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ड्रिल प्रतियोगिता में एमआईसी फतेहगढ़ रहा अव्वल
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 जनपद में 12 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी)-36 के आठवें दिन 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। शिविर के कैंप कमांडेंट कर्नल अमनदीप सिंह खारोड़ के निर्देशन में फतेहगढ़ स्थित किला घाट पर आयोजित कार्यक्रम में लगभग 500 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। योग कार्यक्रम में कर्नल अमनदीप सिंह खारोड़ के साथ डिप्टी कैंप कमांडेंट संदीप माधव, कैंप एडजुटेंट कैप्टन गिरिजा शंकर, सीनियर कैंप जेसीओ सूबेदार मेजर नवीन कुमार, एनसीसी अधिकारी,…
फर्रुखाबाद:आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार छह माह के लिए पार्टी से निष्कासित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला इकाई फर्रुखाबाद में संगठनात्मक अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव कुमार को छह माह के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, संजीव कुमार पर वर्तमान में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सार्वजनिक रूप से बढ़ाई करने तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच गुटबाजी को बढ़ावा देने के आरोप लगाए गए हैं। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियां संगठन के…
फर्रुखाबाद:राम मंदिर चंदा घोटाले के आरोपों को लेकर आप का हल्ला बोल,जिले में भिक्षाटन कर भेजा ₹420 का प्रतीकात्मक चेक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 भगवान श्रीराम के नाम पर एकत्रित चंदे और मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को जिले में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर फर्रुखाबाद के जसमई दरवाजा चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित कर विरोध जताया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया तथा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को प्रतीकात्मक…
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ में आरोग्य पथ एवं ओपन जिम का शुभारंभ, जनस्वास्थ्य को मिलेगा नया आयाम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद की चेयरमैन श्रीमती वत्सला अग्रवाल एवं पूर्व एमएलसी श्री मनोज अग्रवाल द्वारा फतेहगढ़ में आरोग्य पथ एवं ओपन जिम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की सराहना की। आरोग्य पथ एवं ओपन जिम के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य लाभ के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह पहल नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी तथा नियमित व्यायाम एवं योग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा…
फर्रुखाबाद:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में सामूहिक योगाभ्यास का भव्य आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026जनपद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार, 21 जून 2026 को पुलिस लाइन फतेहगढ़ में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं सहभागिता के साथ योगाभ्यास कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से योगाभ्यास में भाग लिया। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य…
फर्रुखाबाद: में 11 हजार वोल्ट लाइन के सात खंभे एक साथ गिरे, बड़ा हादसा टला; NEET परीक्षा देने जा रही छात्रा बाल-बाल बची
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम पचपुखरा स्थित मुरहास रोड पर रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां मटर फैक्ट्री की 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के करीब सात बिजली के खंभे अचानक एक के बाद एक भरभराकर गिर पड़े। हादसे में एक मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दो कारों को भी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना रविवार दोपहर करीब 11 बजे की है।…
फर्रुखाबाद:12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने लिया भाग
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 जनपद में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम, फर्रुखाबाद में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की माननीय मंत्री प्रतिभा शुक्ला, मंडलायुक्त श्री के. विजयेन्द्र पंडियन, सांसद मुकेश राजपूत, कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि सहित जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी…
फर्रुखाबाद:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अमेठी कोहना पंचायत सचिवालय में योग शिविर का आयोजन
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जून 2026 जनपद में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा अमेठी कोहना स्थित पंचायत सचिवालय में रविवार सुबह योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के महत्व को आत्मसात किया। योग शिविर में सामाजिक संगठन हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान समूह के सदस्य अचल प्रताप सिंह, सुधीर शाक्य, जतिन शाक्य उर्फ गोलू, आदित्य शाक्य सहित अन्य लोगों ने विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास…
फर्रुखाबाद:ग्राम अमेठी कोहना में आयोजित हुई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों ने जानीं सरकारी योजनाओं की जानकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 विकास खंड बढ़पुर के ग्राम सभा अमेठी कोहना स्थित सचिवालय परिसर में शनिवार शाम 6 बजे रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। रात्रि चौपाल में हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप के सदस्य अचल प्रताप सिंह, पिंकू शाक्य, रामू शाक्य, सुधीर शाक्य, जतिन शाक्य उर्फ गोलू तथा आदित्य शाक्य ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विकास खंड बढ़पुर के अधिकारियों, लेखपाल, ग्राम प्रधान, कोटेदार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा केंद्र और राज्य…
फर्रुखाबाद:पुलिस उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद ने जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद ने शनिवार को जनपद फतेहगढ़ के भ्रमण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर गार्द की सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने सभागार कक्ष में जनपद की पुलिस व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान साइबर अपराध, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, लंबित विवेचनाओं, प्रभावी अभियोजन तथा अपराधियों के विरुद्ध की…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा की, लापरवाही पर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 जिलाधिकारी डॉ अंकुर लाठर की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार राजस्व वसूली की प्रगति, निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उपलब्धियों तथा प्रवर्तन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि वाणिज्य कर विभाग की राजस्व वसूली निर्धारित लक्ष्य की तुलना में काफी कम है। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए विभागीय अधिकारियों को…
फर्रुखाबाद:सम्पूर्ण समाधान दिवस में 84 शिकायतें प्राप्त, 3 का मौके पर निस्तारण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 ऑफिसर्स क्लब फतेहगढ़ में शनिवार को तहसील सदर का सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप पुलिस महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र ने की। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 84 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं…
फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का अभियान तेज: 28 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 100 किलो लहन नष्ट
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की गई। अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी ने अपनी टीम के साथ संदिग्ध ग्राम ममापुर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब…
फर्रुखाबाद:25 साल पुराने मारपीट मामले में तीन दोषियों को 3-3 वर्ष की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते 25 वर्ष पुराने मारपीट के एक मामले में न्यायालय ने तीन अभियुक्तों को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास तथा अर्थदंड की सजा सुनाई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अपराधियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने के लिए जनपद स्तर पर प्रभावी पैरवी की जा रही है। इसी क्रम में थाना राजेपुर में वर्ष 1998 में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 83/1998, वाद संख्या 1444/2024 धारा…
