फर्रुखाबाद:पुलिस उपमहानिरीक्षक यमुना प्रसाद ने जनपद पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए सख्त निर्देश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, कानपुर श्री यमुना प्रसाद ने शनिवार को जनपद फतेहगढ़ के भ्रमण के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन पहुंचकर गार्द की सलामी ली। इसके उपरांत उन्होंने सभागार कक्ष में जनपद की पुलिस व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।

समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान साइबर अपराध, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला एवं बाल सुरक्षा, लंबित विवेचनाओं, प्रभावी अभियोजन तथा अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की गहन समीक्षा की गई।

पुलिस उपमहानिरीक्षक ने साइबर अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित अनावरण, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा संवेदनशील मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान पुलिस कर्मियों के कल्याण, अनुशासन, प्रशिक्षण एवं कार्यक्षमता को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को जनसामान्य की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए पारदर्शी, जवाबदेह एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

समीक्षा गोष्ठी के उपरांत डीआईजी श्री यमुना प्रसाद ने रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण किया तथा विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों एवं अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

Leave a Comment