फर्रुखाबाद:ग्राम अमेठी कोहना में आयोजित हुई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों ने जानीं सरकारी योजनाओं की जानकारी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जून 2026 विकास खंड बढ़पुर के ग्राम सभा अमेठी कोहना स्थित सचिवालय परिसर में शनिवार शाम 6 बजे रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

रात्रि चौपाल में हेल्पिंग पीपल्स ग्रुप के सदस्य अचल प्रताप सिंह, पिंकू शाक्य, रामू शाक्य, सुधीर शाक्य, जतिन शाक्य उर्फ गोलू तथा आदित्य शाक्य ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विकास खंड बढ़पुर के अधिकारियों, लेखपाल, ग्राम प्रधान, कोटेदार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों द्वारा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई।

चौपाल के दौरान उपस्थित सदस्यों एवं ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर देते हुए योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की चौपालों से शासन की योजनाओं की सही जानकारी आमजन तक पहुंचती है और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा मिलती है।

रात्रि चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा उनकी समस्याओं का समाधान करना रहा।

Leave a Comment