फर्रुखाबाद:श्रावण मास के तृतीय सोमवार को लेकर पुलिस ने कांवड़ मार्गों पर परखी यातायात व्यवस्था

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2026 श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ गिरीश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र में कांवड़ ड्यूटी के दृष्टिगत यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ मार्गों पर यातायात की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान संबंधित पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुगम आवाजाही, यातायात नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने निर्देशित किया कि श्रावण मास के तृतीय सोमवार को कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखा जाए। साथ ही प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी से तैनात रहने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

Leave a Comment