जौनपुर : पिकअप की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला की मौत

शाहगंज वाया प्रयागराज राजमार्ग पर स्थित दौलतपुर गॉव में सोमवार को स्कूटी सवार दंपती सामने से आ रही पिकअप के चपेट में आ गए। स्कूटी पर पीछे बैठी पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक पति भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायल को उपचार हेतु सीएचसी भेजा। मौका पाकर चालक पिकअप सहित मौके से फरार हो गया।ओइना गांव निवासी दिनेश अपनी 55 वर्षीय पत्नी मीरा देवी को स्कूटी से खरीदारी को खुटहन बाजार ले गए थे। जहां से दोनों समान…

फर्रुखाबाद : लूट की घटना को महेज तीन दिन में पुलिस ने किया खुलासा

थाना क्षेत्र मऊदरवाजा के अंतर्गत 2 फरवरी को थाना मऊदरवाजा में अलीम निवासी शमशेर खानी ने सूचना दी की तीन लोगों ने उसके साथ मारपीट कर उसका ई-रिक्शा छीन लिया है इस घटना को संज्ञान में लेकर थाना पुलिस ने आज तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया और उनके साथ ई रिक्शा 8 बैटरी घटना में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल आदि बरामद कर लिया जिसमें सौरभ बाथम निवासी पचपुकरा सचिन निवासी पचपुकरा गोलू उर्फ राम जी निवासी मुरहास कन्हैया कोतवाली मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़ का है इन तीनों ने पूछ ताछ…

रायबरेली : तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टैक्टर पे जोरदार टक्कर, सिपाही समेत दो की हुई मौत एक घायल

भीषण सड़क हादसे में एक सिपाही समेत दो की मौत। हादसे में घायल एक सिपाही को भेजा गया जिला अस्पताल। एक सिपाही ट्रक के नीचे दबा है जिसको निकालने का काम जारी। भीषण सड़क हादसे में तेज़ रफ्तार ट्रक ने पहले ट्रैक्टर में मारी टक्कर। टक्कर के बाद चंवर मोड़ पर खड़ी डायल 112 पीआरवी में मारी टक्कर। इस हादसे में एक व्यक्ति की हुआ मौत, तो एक डायल 112 पीआरवी का जवान हुआ घायल जिसे जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रक के नीचे दबे दूसरे जवान को बचाने का काम…

जल्द ही हरदोई से इन मार्गों पर दौड़ेगी परिवहन निगम की बस, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

जिले से क्षेत्र के लोगों की मांग पर कई तीर्थ स्थलों के लिए परिवहन निगम की बसों का संचालन 16 जनवरी से शुरू किया गया था। यह बस प्रदेश के महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों के लिए चल रही हैं जिसमें अयोध्या, वाराणसी, मथुरा, मेंहदीपुर बालाजी शामिल है। परिवहन निगम की ओर से चलाई गई बसों से यात्रियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ रही है। इसी के साथ जनपद से कई अन्य मार्गों पर भी परिवहन निगम की बस चलाने की मांग क्षेत्र के लोग कर रहे थे। परिवहन निगम की…

पीलीभीत में भट्ठे पर मजदूरों को भेजने के नाम पर तीन लाख हड़पे।

बरखेड़ा। ईंट भट्ठे पर मजदूरों को भेजने का लालच देकर चार लोगों ने तीन लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी तथा एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम उमरिया निवासी हरिश्चंद्र माथुर ने बताया कि उनके ही गांव के चार लोग हर प्रसाद, राम रतन, रामकुमार एवं मूलचंद ने भट्ठे पर मजदूर भेजने के नाम पर उनसे तीन लाख रुपये एडवांस लिए थे, लेकिन…

मैनपुरी में सिपाही और फॉलोवर ने पहले बैठकर पी शराब फिर एक-दूसरे पर बरसाने लगे लात-घूंसे

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की सुबह पुलिस लाइन में आरक्षी और फॉलोवर एक-दूसरे से भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। मौजूद कर्मियों ने देखा तो भागकर पहुंचे। देखा तो दोनों शराब के नशे में धुत थे। आरआई ने दोनों का मेडिकल कराया है। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी हिरदेश चार माह से निलंबित चल रहा है। वह शराब पीने का आदी है। रविवार की सुबह उसने निलंबित चल रहे फॉलोवर अशोक के साथ शराब पी। नशे में धुत होने के बाद दोनों के…

मैनपुरी में कंटेनर से 10.26 लाख की दवा चोरी का मामला, मुकदमा दर्ज ।

मैनपुरी में थाना कुरावली क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व एक कंटेनर से लाखों रुपये कीमत की दवा के गत्ते चोरी कर लिए गए थे। चोरी के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना बिछवां क्षेत्र के गांव महरमई निवासी हरिओम ने बताया कि वह कंटेनर चालक है। वह सिलीगुड़ी से कंटेनर में दवा के गत्ते लादकर हापुड़ जा रहा था। 30 अक्तूबर 2023 जीटी रोड कुरावली महाराज जी बाबा मंदिर के पास अचानक उसके पेट में दर्द होने…

जौनपुर : घर में बंधक बनाकर लूट करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

शाहगंज, सरपतहां व खेतासराय की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त सन्त प्रसाद लोना पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा 315 बोर, 3 जिन्दा कारतूस व 15700 रुपये नगद तथा 158 चांदी की बिछिया बरामद को बरामद किया गया है।विज्ञप्ति के अनुसार पुलिस चेकिंग के दौरान भरौली मार्ग पुलिया के पास जमदानीपुर दीदारगंज आजमगढ की ओर से शाहगंज आने वाले मार्ग पर एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी, जिसे रोकने का ईशारा किया गया।…

लखनऊ जिला जेल में 36 नए कैदी HIV संक्रमित पाए गए

लखनऊ जिला जेल में 36 नए कैदी HIV संक्रमित पाए गए हैं। यहां पहले से ही 27 HIV पॉजिटिव थे। इस तरह से लखनऊ जिला जेल में HIV संक्रमितों की संख्या 63 पहुंच गई है। वहीं इतनी बड़ी संख्या में HIV संक्रमित पाए जाने के बाद जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हड़कंप मच गया है। हालांकि जेल प्रशासन अभी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।संक्रमितों को दवाएं दी जा रही हैं। डॉक्टर्स की टीम संक्रमितों की निगरानी कर रही है। साथ ही संक्रमण फैलने के कारणों का…

हरदोई : पूजा अर्चना कर एस आर हास्पिटल का हुआ उदघाटन ।

माधौगंज थाना के पास कटरा बिल्हौर हाईवे मार्ग पर मुस्कान आटो वर्कशॉप के पास स्थित एस आर हास्पिटल में क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू की माता विमला देवी ने पूजा अर्चना में प्रतिभाग कर फीता काटकर‌ हास्पिटल का उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू की माताजी विमला देवी का मुख्य चिकित्सक डाक्टर प्रभात सिंह उर्फ शिवा, डाक्टर रवि यादव, रोहित पाल एवं कौशल किशोर सहित तमाम लोगों ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका जोरदार अभिनन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप…

स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी पर हमला, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

प्रदेश के कौशांबी जिले में समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की गाड़ी पर उस वक्त हमला हो गया। जब वह जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस मामले में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को कौशांबी जिले के मंझनपुर स्थित सपा दफ्तर के पास बौद्ध सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। सड़क मार्ग से वह लखनऊ से कौशांबी आ रहे थे। मंझनपुर के करनपुर चौराहे के पास सपा…

हरदोई: ग्रामों व नगरीय निकायों में शत-प्रतिशत जन्म व मृत्यु पंजीकरण किया जायेगाः-डी0डी0ओ0

हरदोई : विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) की प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय से आये उपनिदेशक जनगणना रितुल कमल व सांख्यिकीय अन्वेषक ग्रेड-1 कुमार सत्यम द्वारा दिया गया। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी ने कहा कि सभी ग्रामों व नगरीय निकायों में शत-प्रतिशत जन्म व मृत्यु पंजीकरण किया जायेगा तथा प्रमाण पत्र सीआरएस पोर्टल से ही जारी किए जायेगें और रजिस्ट्रार पंजीकरण में लापरवाही करने पर संबंधित सचिव पर पेनाल्टी लगायी जायेगी…

हरदोई: प्रत्येक विकास खण्ड पर रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा:-मुख्य विकास अधिकारी

हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार की महात्वाकांक्षी पं0 दीनदयाल ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत प्रत्येक विकास खण्ड पर रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा।उन्होने अवगत कराया कि 12 फरवरी को आईटीआई पिहानी, 13 आईटीआई बिलग्राम, 14 आईटीआई हरदोई व आईटीआई अतरौली, 15 विरेन्द्र सिंह आईटीआई कुरसठ, 16 मुन्ना लाल आईटीआई मल्लावां, 17 सुभाष चन्द्र बोस आईटीआई हरपालपुर, 19 आईटीआई सवायजपुर, 20 ब्लाक हरियावां, 21 बावन, 22 टोडरपुर, 23 शाहाबाद, 24 बेचेलाल आईटीआई कछौना, 26 ब्लाक बेहन्दर, 27 सण्डीला, 28 सीवीजी…

बरेली: मुकदमा वापस न लेने पर विपक्षिगणों ने मारने पीटने व छूठे मुकदमे में फसाने की दी धमकी।

बरेली/आंवला – आंवला तहसील क्षेत्र में मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाने व तरह-तरह से सामाजिक और मानसिक क्षति पहुंचाने, व झूठे प्रार्थना पत्र देने, झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी सचिन कुमार सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम फुलासी तहसील व थाना आंवला जिला बरेली का है। प्रार्थी प्राइवेट नौकरी करता है साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है विपक्षी भूपेंद्र पाल सिंह पुत्र स्व:श्री डम्बरलाल निवासी मोहल्ला राजीव इनक्लेव थाना इज्जतनगर जिला बरेली का है विपक्षी भूपेंद्र पाल सिंह एक भ्रष्ट दलाल व शातिर व्यक्ति…

कासगंज :ग्राम पंचायत नरदोली पर किरण यादव द्वारा जन चौपाल का किया आयोजन

महिला ग्राम प्रधान ने ‘महिला चौपाल’ का आयोजन कर किरण यादव का किया सम्मान पटियाली विधानसभा क्षेत्र के गंजडुंडवारा ब्लॉक के गाँव नरदोली की महिला प्रधान श्रीमती कुन्ती देवी लोनिया चौहान ने ‘महिला चौपाल’ का आयोजन नरदोली में किया गया जिसकी मुख्य अतिथि अनुभूति सेवा समिति की अध्यक्षा किरण यादव थी।महिला चौपाल में पहले गाँव की महिलाओं ,बेटियों और महिला प्रधान कुन्ती देवी ने मुख्य अतिथि का फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया। इस मौके पर किरण यादव ने कहा -हम सब लोग जानते है कि महिला प्रधान सिर्फ़…

फर्रुखाबाद:निरंकारी श्रद्धालुओं का उमड़ा जन सैलाब क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोगों ने लिया ब्रह्मज्ञान

फर्रुखाबाद,आज 04 फरवरी 2024 को संत निरंकारी शाखा बढ़पुर में विशाल सत्संग,आगरा से पधारी निरंकारी मिशन की जोनल इंचार्ज ज्ञान प्रचारक माता कांता जी की अध्यक्षता में हुआ माता कांता जी ने अपने अमृत वचन में समस्त धार्मिक ग्रंथो के सारगर्भित प्रसंग को उठाते हुए कहा कि संसार परमात्मा को खोजने के लिए आंख बंद कर दौड़ लगाने का प्रयास करता है। जबकि यह परमात्मा खुले नेत्रों से देखा जा सकता है यद्धपि यह परमात्मा निरंकार सर्वव्यापी है परंतु विना सतगुरु की कृपा के दिखना असंभव है निरंकार का दर्शन…

फर्रुखाबाद:जिला कार्यालय के निकट स्थित भाजपा लोकसभा चुनाव के केंद्रीय कार्यालय पर सांसद मुकेश राजपूत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया

फर्रुखाबाद,आज 4 फरवरी 2024 दिन रविवार को आवास विकास कॉलोनी भाजपा जिला कार्यालय के निकट स्थित भाजपा लोकसभा चुनाव के केंद्रीय कार्यालय पर सांसद मुकेश राजपूत ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।सम्मानित पत्रकार बंधुओ को संबोधित करते हुए सांसद मुकेश राजपूत ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की उन्होंने बताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार ने अपने अंतरिम बजट में 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को ध्यान में रखकर बजट पेश किया है। केंद्र की सरकार के 10 वर्ष…

मैनपुरी में फंदे से झूलता मिला पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा छात्र, घर में मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह उसका शव पंखा के कुंडे पर लटकता मिला। जानकारी होने पर घर में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई है। घटना घिरोर थाना क्षेत्र के गांव हड़ाई की है। गांव निवासी मुकेश कुमार दिवाकर का पुत्र हिमांशु (22) पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार की शाम को वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के…

सपा प्रत्याशी ने इस सीट पर दिखाई ताकत, 200 गाड़ियों के साथ रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश के एटा में समाजवादी पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद देवेश शाक्य शनिवार को पहली बार एटा पहुंचे। समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उनका रोड शो शुरू हुआ। इसमें करीब 200 चार पहिया वाहन शामिल रहे। सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उत्साहित दिखाई दे रहे थे। जिले में समाजवादी पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए लोकसभा प्रत्याशी देवेश शाक्य शनिवार को एटा पहुंचे। स्वागत के बाद मलावन कस्बा से उनका रोड शो प्रारंभ हुआ। शहर के कासगंज रोड से मिरहची होते हुए कासगंज निकल…

पीलीभीत में सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी तेंदुए की मौत

पीलीभीत में गजरौला क्षेत्र में भट्ठे के पास मिले तेंदुए की मौत किसी वाहन की टक्कर से हुई थी। उसके सिर में गंभीर चोट मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि हुई है। इधर, मामले में अज्ञात के खिलाफ केस भी काटा गया है। सामाजिक वानिकी क्षेत्र के गांव पिपरिया कॉलोनी में भट्ठे के पास शुक्रवार की शाम एक तेंदुए के मादा बच्चे का शव बरामद हुआ था। शावक के सिर और कान के पास गंभीर चोट के निशान थे और रक्त बह रहा था। शव को…