आजमगढ़: मेंहनगर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

आजमगढ़: आजमगढ़ की तहसील मेंहनगर में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।राजस्व संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निष्पक्ष जांच और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का समाधान पारदर्शी…

जौनपुर: शाहगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री की तबीयत अचानक खराब होने से हुई मौत।

शाहगंज(जौनपुर) शाहगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। और वह बेहोश हो गया जिससे यात्रियों में अपरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी आरपीएफ पुलिस ने यात्री को प्राथमिक उपचार हेतु राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया। कुछ समय पश्चात उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए उसे उसे जिला अस्पताल जौनपुर भेज दिया। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार ने यात्री की पहचान राजकुमार निवासी ख़्वाजा पुर बड़ोरा थाना अखंड नगर जनपद सुलतानपुर बताया । वह पंजाब शहर…

कासगंज:कांवड़ व्यवस्था काजायजा लेते पुलिस अधीक्षक जिला अधिकारी

जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने लहरा घाट का निरीक्षण कर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। कांवड़ यात्रियों व श्रद्वालुओं को न हो कोई दिक्कत-जिलाधिकारी कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के साथ विकास खण्ड सोरों क्षेत्र में स्थित लहरा घाट पर पहुंच कर कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लिया। गंगा नदी के बढ़ते जल स्तर के दृष्टिगत निर्देश दिये कि श्रद्वालुओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाये। किनारों पर गहरे पानी के आसपास बैरीकेटिंग और खतरे…

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन ‘रक्षा व बाल श्रम मुक्त’ अभियान: रेलवे स्टेशन व नगर क्षेत्र में बच्चों और महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन रक्षा व बाल श्रम मुक्त” अभियान के अंतर्गत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद एवं नगर क्षेत्र में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आमजन, महिलाओं एवं बच्चों को बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। टीम ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी किसी बच्चे से मजदूरी कराई जाती है, बाल…

फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री, सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष अचानक पहुंचे सपा नेता मुन्नू बाबू के आवास, गर्मजोशी से मुलाकात के बाद तेज हुईं राजनीतिक चर्चाएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 जनपद की राजनीति में शुक्रवार को उस समय हलचल तेज हो गई, जब उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह, फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत और भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा अचानक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह ‘मुन्नू बाबू’ के भोलेपुर स्थित आवास पर पहुंच गए। इस अप्रत्याशित मुलाकात ने जिले के राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। पूर्व सांसद मुन्नू बाबू और उनके पुत्र सौरभ राठौर ने…

फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा की, बोले— प्राथमिकता वाली योजनाओं का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा आमजन को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराया जाए। बैठक में सांसद मुकेश राजपूत, विधायक डॉ. सुरभि, विधान परिषद सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा…

फर्रुखाबाद में साध चैरिटेबल क्लिनिक का उद्घाटन, निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 19 जुलाई को

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 साध समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में साध चैरिटेबल क्लिनिक का उद्घाटन समारोह एवं निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 19 जुलाई 2026 (रविवार) को किया जाएगा। यह शिविर साध चैरिटेबल क्लिनिक, 2/91, साहेबगंज हरचन्द्र राय (खटकपुरा गली के सामने), फर्रुखाबाद में प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में डा. प्रदीप कुमार टोप्पो (आई सर्जन), डा. मनीष त्रिपाठी (आई फिजिशियन) एवं उनकी टीम मरीजों की आंखों की जांच करेगी। शिविर के दौरान मरीजों की आंखों का निःशुल्क परीक्षण किया…

प्रयागराज:थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा धर्मान्तरण का प्रयास करने वाले 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-155/26 धारा 352/351(2) भा0न्या0सं0 व 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त 1. सरताज अली पुत्र रमजान अली निवासी ग्राम सरायकाजी थाना फखरपुर जनपद बहराइच हाल पता विरयानी की दुकान शान्तिपुरम चौराहा थाना…

प्रयागराज: अस्सिटेंट कमांडेंट परीक्षा-2026 को सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार

प्रयागराज, अस्सिटेंट कमांडेंट परीक्षा-2026 को सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार परीक्षा की शुचिता पर प्रभाव डालने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध की जायेगी कठोर कार्रवाई- अपर जिलाधिकारी परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिए अपर जिलाधिकारी ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिए निर्देश प्रयागराज 17 जुलाई। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में…

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने राजस्व कार्यों एवं आईजीआरएस की समीक्षा की

अंश निर्धारण से संबंधित लम्बित सभी मामलों को 30जुलाई तक निस्तारित करने के जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ बैठक कर तहसीलवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उनके द्वारा बैठक में लंबित कोर्ट केस, अंश निर्धारण सहित अन्य कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी|बैठक में जिलाधिकारी ने पांच साल से अधिक पुराने वादो एवं पांच साल से अधिक अन्य राजस्व से सम्बंधित प्रकरणों को जुलाई माह में अनिवार्य…

फर्रुखाबाद: जहानगंज पुलिस ने प्रमुख बाजारों में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना जहानगंज पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए लोगों से सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से संवाद कर उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने…

लखीमपुर खीरी : सावन मेले को लेकर तैयारियां तेज, डीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) छोटी काशी गोला के नाम से विख्यात गोला गोकर्णनाथ में सावन माह मेले को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। शुक्रवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद गोला के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों व नगर के गणमान्य नागरिकों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए तथा सभी संबंधित विभागों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुगम व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।बैठक में…

फर्रुखाबाद कम्पिल के होनहार बेटे चक्रेश शाक्य ने बिना कोचिंग के रचा इतिहास, NEET में शानदार सफलता

फर्रुखाबाद जिले के कंपिल निवासी चक्रेश शाक्य ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर बिना किसी कोचिंग के NEET परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले और समाज का नाम रोशन किया है। चक्रेश ने घर पर स्वयं पढ़ाई करते हुए यह मुकाम हासिल किया। वह प्रतिदिन लगभग 20 किलोमीटर साइकिल चलाकर स्कूल जाते थे और पढ़ाई के साथ-साथ घर लौटकर अपने पिता का हाथ भी बंटाते थे। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और निरंतर मेहनत करते रहे। NEET परीक्षा में चक्रेश ने…

लखीमपुर खीरी : हर्षोल्लास के बीच निकली भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा

लखीमपुर खीरी : (द दस्तक 24 न्यूज़) लखीमपुर खीरी में आयोजित भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा।’हरे कृष्ण’ और ‘जय जगन्नाथ’ के उदघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। यात्रा शाम 4:00 बजे भुईफोरवानाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए देर शाम संपन्न हुई। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और बच्चों द्वारा आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन किए। भक्त भजन…

फर्रुखाबाद:ऑपरेशन ‘C-वज्र’ के तहत फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी के 5 आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन C-वज्र” के तहत फतेहगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग अभियोगों में पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई 16 जुलाई 2026 को पंजीकृत तीन मुकदमों के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, थाना अमृतपुर पुलिस ने दो मुकदमों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें देवेश पुत्र जबर सिंह, गौतम पुत्र प्रदीप (मु.अ.सं. 94/2026, धारा 318(4), 317(2) बीएनएस एवं 66-डी…

फर्रुखाबाद:प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह आज जिले में करेंगे विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा, मीडिया से भी करेंगे प्रेसवार्ता

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा फर्रुखाबाद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह शुक्रवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वह जनपद में संचालित विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से प्रेसवार्ता कर सरकार की प्राथमिकताओं और विकास कार्यों की जानकारी भी साझा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री दोपहर 1:35 बजे से 3:30 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न विभागों के…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस के 20 आरक्षी बने उपनिरीक्षक, एसपी आरती सिंह ने किया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने जनपद फतेहगढ़ में तैनात उन 20 आरक्षियों को सम्मानित किया, जिनका उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में अंतिम रूप से चयन हुआ है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम है। उन्होंने सभी नवचयनित उपनिरीक्षकों को भविष्य में भी अनुशासन, ईमानदारी, परिश्रम एवं सेवा भावना के साथ कार्य करते हुए उत्तर…

फर्रुखाबाद में 18 जुलाई को स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण, FSSAI देगा प्रमाणपत्र और फूड सेफ्टी किट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के “ईट राइट इंडिया अभियान” के तहत जनपद फर्रुखाबाद में स्ट्रीट फूड वेंडर्स एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं के लिए 18 जुलाई (शनिवार) को एक दिवसीय खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम (FoSTaC) आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण सुबह 10:30 बजे से नव भारत सभा भवन में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत करेंगे। प्रभारी सहायक आयुक्त, खाद्य संजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एफएसएसएआई की विशेषज्ञ टीम प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता,…

फर्रुखाबाद:भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा पर एबीवीपी ने की पुष्पवर्षा, श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का दिया संदेश

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) फर्रुखाबाद नगर इकाई ने भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की पावन रथयात्रा के अवसर पर गुरुवार को श्रद्धापूर्वक भव्य पुष्पवर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने रथयात्रा मार्ग पर पुष्पवर्षा कर भगवान श्री जगन्नाथ का अभिनंदन किया और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा भारतीय सनातन संस्कृति, लोकमंगल, सामाजिक समरसता और विश्वबंधुत्व का प्रतीक है। परिषद हमेशा भारतीय…

फर्रुखाबाद में आबकारी विभाग का विशेष अभियान: 12 लीटर कच्ची शराब बरामद, 60 किलो लहन नष्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 जुलाई 2026 जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग का विशेष प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देशन में जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को व्यापक जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिला आबकारी अधिकारी जी.पी. गुप्ता ने अमेठी कोहना स्थित देशी शराब और मॉडल शॉप का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहीं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने अपनी…